सिगरेट पीने की तलब रोकने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

स्मोकिंग छोड़ना आपको एक मुश्किल काम लग सकता है। लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपनी लत से छुटकारा पाएं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : June 26, 2018 6:23 PM IST

धूम्रपान या स्मोकिंग आपके खून को चिपचिपा बना देता, रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है जो रक्त वाहिकाओं में जमा होनेलगता है और उसकी लाइनिंग को नुकसान पहुंचाता है, इन सबका नतीजा-आपके लिए आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का ख़तरा पैदा करता है। किसी की सेहत पर धूम्रपान से कितना बुरा नतीजा पड़ सकता है इसके बारे में बहुत-सी बातें की जा सकती हैं। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि 10 लोगों में से 6 लोग धूम्रपान करते हैं और इन 6-7 लोगों में से 4-5 लोग ऐसे हैं जो सिगरेट छोड़ने की हर संभव कोशिश करते हैं। अगर आप स्मोकिंग नहीं करते तो ज़रा यह समझने की कोशिश करें कि यह जानते हुए कि सिगरेट पीने की आदत किसी के लिए जानलेवा हो सकती है फिर भी लोग सिगरेट पीने का मुश्किल फैसला करते हैं। हालांकि, अगर आप भी किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो स्मोकिंग की इस खतरनाक आदत से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष कर रहा है या अगर आप खुद स्मोकिंग के तलब को कंट्रोल करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। तो आपके लिए यह टिप्स मददगार साबित हो सकती हैं।

अपनी तलब को समझें: धूम्रपान करने वाले लोग कभी भी और कहीं भी सिगरेट पीने की आदत बना लेते हैं। अगर आप सचमुच में स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं तो आपको वह स्थिति समझनी होगी जब आपको धूम्रपान करने की तलब उठती है। अपने दिमाग को उस स्थिति और समय पर तलब को भुलाने के लिए तैयार करें। कम से कम दिन में एक बार ऐसा ज़रूर करें। अपने दिमाग को समझाने की कोशिश करें, निश्चित ही आपको सिगरेट कम करने में मदद करें।

सिगरेट के विकल्प ढूढें: वह विकल्प कुछ भी हो सकता है, जो सिगरेट की तरह ही आपके लिए काम करें लेकिन सिगरेट जैसा विषाक्त ना हो। मिंट और च्यूइंग गम बहुत अच्छे विकल्प हैं, लेकिन आपको यह पता लगाना होगा कि आपको कौन-सी चीज धूम्रपान के बराबर पसंद आ सकता है।

ब्रश करें: क्या आपने इस तरफ ध्यान दिया है कि हर बार जब आप अपने दांतों को ब्रश करते हैं तो मुंह में टूथपेस्ट का स्वाद आपको ऐसा एहसास कराता है कि आप कुछ भी ना खाएं? जब भी सिगरेट पीने की तलब हो तो ब्रश करने से आपकी मदद होगी।

अपने आप को व्यस्त रखें: अपने आप को व्यस्त रखने के लिए ऐसे काम करें जो आपको पसंद हैं, खासकर तब जब आपको महसूस हो कि आपको धूम्रपान करने के लिए तीव्र इच्छा हो रही हो।

पानी पीएं: जब आपको महसूस हो कि आपको सिगरेट पीना चाहिए तो ढेर सारा पानी पीएं। पेट में पानी भरने से आपको धूम्रपान करने की तलब से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

गतिविधियों में शामिल हो: वॉक करें, पुशअप्स करें या स्ट्रेचेस जैसी शारीरिक एक्सरसाइज़ेस भी आपकी काफी मदद करेंगी। एक्सरसाइज़ेस के बीच छोटे-छोटे ब्रेक्स लें।

शांत रहें: खुद को शांत करने के लिए हर तरीके इस्तेमाल करें। प्राणायाम भी एक बेहतरीन तरीका है। आप चाहे तो गर्म पानी से स्नान कर सकते हैं। इससे आपके लिए तलब को कंट्रोल करने में आपकी मदद होगी।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source