hamburger icon
A
Read in English

शरीर में कंपन्न और सुन्नपन गंभीर एंजायटी के हैं संकेत, जानिए एंजायटी डिसऑर्डर के लक्षण और उपाय

बदलती जीवनशैली और जीवन की चुनौतियां व्यक्ति को गंभीर एंजायटी की ओर धकेल रही है, ऐसे में किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार होने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 23, 2023 11:20 AM IST

आजकल भाग दौड़ भरी जीवनशैली में अधिकांश लोग एंजायटी (चिंता) का शिकार हैं। लेकिन उन्हें इस बात की जरा सी भी भनक नहीं कि उनके साथ ऐसा है और वह एंजायटी के कारण शारीरिक और मानसिक बीमारियों से घिर सकते हैं। एंजायटी आपको गंभीर मानसिक रोग दे सकता है, इसीलिए जरूरी है कि आप उन चिंता या एंजायटी के संकेतों (Anxiety Signs In Hindi) पर ध्यान दें जिन्हें आप महसूस कर रहे हों और समय रहते आवश्यक कदम उठाएं।

एंजायटी (चिंता) होने के लक्षण - Anxiety Ke Lakshan In Hindi

1. कंपन्न

यह चिंता का सबसे आम और गंभीर संकेतों में से एक है। यदि आपको शरीर में कंपन्न या कंपकंपी महसूस हो रही है तो इसका अर्थ है कि आप एंजायटी के कब्जे में हैं। यह कंपन विभिन्न तरीकों से जाहिर हो सकता है, जैसे कि हाथों, पैरों या आपके पूरे शरीर में कंपकंपी का महसूस होना। इस कंपन को एक गंभीरता से लें और अपने तनाव के लेवल को कम करें।

2. सुन्नपन

यदि आपको शरीर में सुन्नपन का अहसास हो रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि आप एंजायटी के रोगी हैं। अगर अपने अंगों में सिरसिराहट महसूस हो रही है, हिल नहीं पा रहे या यह महसूस कर रहे हैं कि आपके शरीर में कुछ नहीं, ये एंजायटी के कारण हो सकता है। इसके लिए तुरंत एक्सपर्ट की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

3. ध्यान में कठिनाई

यदि आपको कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आ रही है या लोगों की बातों पर ध्यान देने में कठिनाई आ रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी एंजायटी का स्तर बहुत अधिक है।

4. नींद नहीं आना

यदि आपको नींद नहीं आ रही है या नींद में रुकावट हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आप एंजायटी की गिरफ्त में हैं। दरअसल जितनी नींद की कमी होगी उतनी ही तनाव को प्रबंधन करने में मुश्किल आ सकती है जिससे एंजायटी बढ़ सकती है।

5. परेशानी महसूस करना

यदि आप कार्यों या जिम्मेदारियों को निभाते हुए परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका एंजायटी लेवल बहुत उच्च है। इस वजह से कार्यों को पूरा करने में कठिनाई आ सकती है या उन्हें पूरी तरह से टालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए इस फीलिंग को एंजायटी मानकर तनाव के स्तर को कम करने की कोशिश करें।

एंजायटी को कैसे खत्म करें - (Anxiety Treatment Without Medication in Hindi)

  • एंजायटी के कारणों को स्वीकार करें और उसका समाधान निकालें
  • एंजायटी या चिंता से बाहर आने के लिए अपने परिवार या करीबियों की मदद लें
  • आप चिंता (एंजायटी) को दूर करने के लिए मनोचिकित्सक की भी मदद ले सकते हैं
  • अपने सोने और जागने के पैटर्न को बदलें, जल्दी सोएं और जल्दी उठने की कोशिश करें
  • डिजिटल गैजेट्स से दूरी बनाएं और प्रकृति के करीब जाएं
  • आहार में अधिक से अधिक फल, हरी सब्जियां, सूखे मेवे खाएं और अनहेल्दी फ़ूड से दूरी बनाएं
  • आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ें और और विचारों को शुद्ध करने का प्रयास करें
  • प्रतिदिन योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करें