... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 13, 2017 11:14 AM IST
कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज (congenital heart disease) को आमतौर पर बच्चों में हृदय रोग के रूप में जाना जाता है। गर्भ में हृदय और बड़ी रक्त वाहिनियों में विकास के दौरान हुए दोषों से इन विकारों का जन्म होता है। इस स्थिति में दिल के द्वारा ब्लड फ्लो रुक जाता है जिससे सांस लेने में परेशानी होती है और धीरे-धीरे दिल का कामकाज प्रभावित होता है। हालांकि पता चलने पर इसका इलाज किया जा सकता है। इसका ट्रीटमेंट हार्ट डिजीज के प्रकार और गंभीरता के आधार पर तय होता है। अपोलो हॉस्पिटल्स के पीडियाट्रिक डॉक्टर विष्णु वर्धन रेड्डी के अनुसार, कुछ शिशुओं में दिल से जुड़े हल्के मामले होते हैं, जो समय के साथ अपने आप सही हो जाते हैं, जबकि दिल से जुड़े कुछ मामलों के लिए उपचार बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं इस स्थिति के निदान के लिए क्या-क्या इलाज उपलब्ध हैं।
दवाएं- कुछ दवाएं दिल की क्षमता को बढ़ा सकती हैं। कुछ दवाओं का इस्तेमाल ब्लड क्लॉट्स को बनने से रोकने या अनियमित हार्टबीट्स को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।
कैथिटर प्रोसीजर- इस तकनीक में चेस्ट और हार्ट को सर्जिकली ओपन किए बिना दिल से जुड़े मुद्दों का इलाज किया जाता है। इसमें पैर की नसों में एक पतली ट्यूब डाली जाती है जो दिल तक रास्ता दिखाती है। जब कैथिटर सही पोजीशन में होती है, तो डॉक्टर डिफेक्ट को ठीक करने के लिए कैथिटर के जरिये छोटे टूल्स का यूज करता है।
इम्प्लांटेबल हार्ट डिवाइस- इस रोग से जुड़ी कुछ जटिलताओं को कुछ डिवाइस के उपयोग से रोका जा सकता है, जिनमें पेसमेकर और इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डीफिब्रिलेटर्स शामिल हैं। पेसमेकर अनियमित हार्टरेट को रेगुलेट कर सकता है।
ओपन हार्ट डिजीज- सर्जन दिल के छेद बंद करने, दिल की वाहिकाओं को रिपेयर करने या चौड़ा करने या किसी भी ऐसी स्थिति को ठीक करने के लिए ओपन हार्ट सर्जरी करता है, जिसका इलाज किसी अन्य तरीकों से नहीं हो सकता है।
हार्ट ट्रांसप्लांट- कुछ गंभीर मामलों में शिशु के हार्ट को डोनर के हार्ट से रिप्लेस किया जा सकता है। यह विकल्प तभी चुना जाता है जब अन्य विकल्प असफल हो जाते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock