Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पीरियड्स हर महिला की जिंदगी का हिस्सा हैं और हर महीने पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं महिलाओं को लड़कियों को होती हैं। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ पर भी असर डालती हैं क्योंकि, पीरियड्स रेग्यूलर ना होने से मोटापे, पीसीओडी और पीसीओएस जैसी समस्याओं का रिस्क भी बढ़ सकता है। पीरियड्स का नियमित ना होना या इर्रेग्यूलर पीरियड्स कई महिलाओं की समस्या हो सकता है। खासतौर पर इन दिनों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में बीमारियों का रिस्क बढ़ता जा रहा है। वहीं महिलाओं में पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां भी ऐसी ही हैं जो अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हो रही हैं।
इर्रेग्यूलर पीरियड्स की समस्या से आराम पाने के लिए जहां डॉक्टरी मदद और दवाओं की जरूरत पड़ सकती है वही एक हेल्दी लाइफस्टाइल की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। नेचुरोपैथी में भी माहवारी से जुड़ी समस्याओं के नेचुरल और सेफ उपचार बताए गए हैं। जिनकी मदद से बिना किसी साइड-इफेक्ट्स के इर्रेग्यूलर पीरियड्स की समस्या को कम करने और पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफों को कम करने में मदद होती है। आइए जानें नेचुरोपैथी में इर्रेग्यूलर पीरियड्स के इलाज के क्या तरीके बताए गए हैं।
जिन महिलाओं की माहवारी नियमित नहीं है उन्हें गुड़ और जीरे का पानी पीने से लाभ हो सकता है। गुड़ में आयरन और जीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने और इम्यून पॉवर बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही गुड़ बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करता है। महिलाओं में आयरन की कमी के कारण होने वाली एनिमिया का खून की कमी के लक्षण भी गुड़-जीरे का पानी पीने से कम होते हैं।
रोजाना गुड़ और जीरे का पानी पीने से डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है। इससे, पीरियड्स के दौरान होने वाली कॉन्स्टिपेशन और पेट में गैस बनने जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
जीरा-गुड़ का पानी पीने से आपको एनर्जी मिलती है और इससे आपकी सुस्ती, थकान और कमजोरी जैसी परेशानियां कम होती हैं। इससे महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द से आराम मिलता है।
शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करने के लिहाज से भी गुड़-जीरे का पानी पीना बहुत लाभकारी हो सकता है। गुड़ और जीरे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।
शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज करने के लिए भी गुड़-जीरे का पानी बहुत लाभकारी होता है। मोटापा कम करने के लिए आप गुड़ और जीरे का पानीपी सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।