जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इन 3 पारम्परिक तरीकों की ले सकते हैं मदद !

घर में अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत के लिए कुछ नुस्खे अपनाना चाहें तो इन तरीकों की मदद ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 29, 2018 1:30 PM IST

जोड़ों का दर्द एक ऐसी समस्या है जो कई तरीकों से हमारे शरीर और मूड को ख़राब कर सकती है। कई लोग जोड़ों के दर्द या जॉइंट पेन से इतना परेशान होते हैं कि उसके बारे में सोच कर भी डर जाते हैं। घुटनों, कोहनियों और कभी-कभी  हथेलियों और हाथ के बीच के जो़ड़ वाले स्थान पर होने वाले दर्द को जॉइंट पेन या जोड़ों का दर्द कहा जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- उम्र, कमज़ोर हडिडयां, विटामिन डी कमी और कॉन्स्टिपेशन। कारण और गंभीरता के हिसाब से आप इनकी डॉक्टर से इलाज और मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा घर में अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत के लिए कुछ नुस्खे अपनाना चाहें तो इन तरीकों की मदद ले सकते हैं।

  1. बर्फ से सेिकाई- बर्फ के टुकड़ों को किसी कपड़े में लपेटकर या आइस पैक से सिंकाई करने से भी तेज़ दर्द से आपको राहत मिल सकती है। बर्फ की सेंक से जोड़ों के आसपास की सूजन भी कम होती है और दर्द भी हल्का होने लगता है।
  2. ऑइल मसाज- शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही जोड़ों में होने वाले दर्द में भी मालिश या मसाज से काफी आराम मिलता है। मसाज से जोड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे उनमें से दबाव और जलन भी कम हो जाती है। आप नारियल के तेल या सरसों के तेल में कपूर के टुकड़े और लहसुन जैसी चीज़ों को उबालकर ठंडा करें और इस मिश्रण से जॉइंट्स की मसाज करें।
  3. लेप- गर्म और ठंडे लेपों की मदद से दर्द से राहत पाने के लिए हमारे देश में अलग-अलग तरह की औषधियों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसी ही एक चीज है अजवायन। यह हर्ब अपने एनेस्थेटिक और एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्वों के लिए जानी जाती है। अजवायन घुटने का दर्द कम करने में मददगार है। इसके अलावा सूजन की वजह से होने वाली  अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से राहत पाने में मदद करता है। भिगी हुई अजवायन के पेस्ट को जोड़ों पर लगा सकते हैं।  इसके अलावा हल्दी का पारम्परिक लेप भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और इसमें  सर्क्यूमिन नामक एक यौगिक भी होता है। ये दोनों ही दर्द से राहत दिलाने का काम करते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.