
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : May 8, 2026 8:50 AM IST
This image Generated by chatgpt
वैश्विक स्तर पर बढ़ते ओवेरियन कैंसर के मामलों को देखते हुए हर साल 8 मई को वर्ल्ड ओवेरियन कैंसर डे मनाया जाता है। पिछले एक दशक में भारतीय महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के मामलों में इजाफा देखा गया है। ICMR की रिपोर्ट बताती है कि ओवेरियन कैंसर के लक्षणों का सही समय पर पता चल जाए तो इसे इलाज के जरिए काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन भारत में जब कैंसर के इलाज की बात आती है तो लोगों के दिमाग में ख्याल आता ढेर सारा पैसा खर्च। अन्य कैंसर की तरह ही ओवेरियन कैंसर का इलाज भी काफी महंगा है। महंगे इलाज की वजह से कई मरीज समय पर इलाज नहीं करवा पाते हैं। हालांकि इन सबके बीच राहत की बात यह है कि देश के कई सरकारी अस्पतालों में ओवेरियन कैंसर का इलाज फ्री में हो सकता है। वर्ल्ड ओवेरियन कैंसर डे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं देश के उन 5 अस्पतालों के बारे में जहां आप फ्री में कैंसर का इलाज करवा सकते हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे कि किन अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन कैसे होता है और इलाज का पूरा प्रोसेस क्या है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी एक रिसर्च बताती है कि ओवेरियन कैंसर होने पर महिलाओं में कई लक्षण सामने आते हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैः
अगर किसी महिला में यह लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते इलाज करवाना चाहिए।
देश में कुछ ही अस्पताल हैं जहां पर ओवेरियन कैंसर का इलाज मुफ्त में होता है।

दिल्ली स्थित एम्स देश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। दिल्ली एम्स में कैंसर मरीजों के लिए कम खर्च और कई योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। गरीब मरीजों को आयुष्मान भारत और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत ओवेरियन कैंसर का इलाज दिया जाता है। एम्स में कैंसर स्क्रीनिंग, कैंसर की विभिन्न प्रकार की सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी की जाती है।
अगर आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने में परेशानी आ रही है तो आप कैंसर OPD में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। AIIMS में कैंसर मरीजों का इलाज कई विशेषज्ञ डॉक्टर मिलकर तय करते हैं। इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी या टारगेटेड थेरेपी शामिल हो सकती है। जानकारी दे बता दें कि एडवांस कैंसर इलाज या कुछ विशेष सुविधाओं के लिए मरीज को AIIMS के National Cancer Institute (झज्जर) भेजा जा सकता है।
टाटा मेमोरियल अस्पताल में ओवेरियन कैंसर का इलाज मुफ्त और कुछ मामलों में काफी कम कीमतों में भी किया जाता है। यहां पर कैंसर की एडवांस जांच, कम कीमत पर कैंसर की दवाएं, फ्री डॉक्टर से परामर्श मिलता है।
ओवेरियन कैंसर का इलाज बहुत जरूरी है।
किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में कैंसर मरीजों को सस्ता और मुफ्त इलाज मिलता है। यह अस्पताल कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है। इस अस्पताल की खास बात यह है कि किदवई मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में महिलाओं के कैंसर के इलाज के लिए अलग से विभाग मौजूद हैं। यहां ओवेरियन कैंसर जांच, सर्जिकल ट्रीटमेंट, कीमोथेरेपी और फ्री काउंसलिंग सुविधा दी जाती है।
राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्थ स्कीम के तहत ओवेरियन कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। कई मरीजों को यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत भी इलाज किया जाता है।
राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में ओवेरियन कैंसर का इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाएं और फॉर्म भरें।
इस दौरान फोटो ID प्रूफ (वोटर ID, पासपोर्ट आदि), एड्रेस प्रूफ और सभी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स, बायोप्सी, CT/MRI, ब्लड रिपोर्ट भी दिखानी होती है।
इसके बाद मेडिकल रिकॉर्ड फाइल बनती है, जो आगे के सभी विजिट में इस्तेमाल होती है।
आप चाहें तो इस अस्पताल में इलाज करवाने के लिए ओवेरियन कैंसर (Gynae Oncology) के लिए अपॉइंटमेंट 011-47022222 पर कॉल कर सकते हैं।
कई योजनाओं के तहत ओवेरियन कैंसरका इलाज होता है।
Disclaimer: ओवेरियन कैंसर एक गंभीर बीमारी है। इसका समय पर इलाज बहुत जरूरी है। कई सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इसका इलाज संभव है। लेकिन, प्राइवेट हॉस्पिटल में ओवेरियन कैंसर का इलाज काफी महंगा हो सकता है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में कम कीमत में इसका इलाज हो सकता है।