Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Top 5 Mistakes to Avoid While using an Air Purifier: दिल्ली के प्रदूषण से बचाव के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार डिवाइस सही तरीके से काम क्यों नहीं कर रहा है, तो इसे पीछे कमरे का साइज, एयर प्यूरीफायर को गलत जगह रखना और फिल्टर समय पर साफ या बदलना भूल जाना जैसी चीजें हो सकती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए, ताकि इसका पूरा फायदा आपको मिल सके।
आम आदमी की सबसे बड़ी गलती ये है कि वो अक्सर ब्रांड और ज्यादा कीमत को ध्यान में रखते हुए एयर प्यूरीफायर खरीद लेता है। लेकिन एयर प्यूरीफायर का पूरा फायदा आपको मिले इसके लिए कमरे के साइज को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। हर एयर प्यूरीफायर की एक तय क्षमता होती है, जिसे CADR (Clean Air Delivery Rate) कहा जाता है। अगर आपका कमरा बहुत बड़ा है और छोटा एयर प्यूरीफायर है, तो हवा पूरी तरह साफ नहीं होगी। इसलिए 100–150 sq ft कमरे के लिए: CADR 150–200 और 300 sq ft से बड़े कमरे के लिए: हाई CADR मॉडल वाले एयर प्यूरीफायर का चुनाव करें।
एक गलती जो ज्यादातर एयर प्यूरीफायर रखने वाले लोग करते हैं, वो है उसे कमरे के एक कोने में बस रख देना। ये गलती मैंने भी शुरुआती में की है। एयर प्यूरीफायर को कभी भी दीवार से बिल्कुल सटा कर, पर्दों या फर्नीचर के पीछे, बेड के कोने पर या दरवाजे के पीछे नहीं रखना चाहिए। एयर प्यूरीफायर को हवा खींचने और छोड़ने के लिए स्पेस चाहिए। इसलिए इसे खुले कमरे में ही रखें।
बहुत से लोग एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते समय खिड़की और दरवाजों को खुला रखते हैं। ताकि किसी प्रकार की वेंटिलेशन की समस्या न हो। पर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते समय खिड़कियां और दरवाजोंको खुला रखना गलत है।एयर प्यूरीफायर कमरे की हवा को बार-बार साफ करता है। जब बाहर की प्रदूषित हवा अंदर आती रहती है, तो मशीन पर ज्यादा दवाब पड़ता है, जिससे कमरे की हवा साफ नहीं हो पाती है।
आजकल ज्यादातर बाजार में बिकने वाले प्यूरीफायर में AQI डिस्प्ले होता है। लोग सिर्फ उसी पर निर्भर हो जाते हैं। सस्ते एयर प्यूरीफायर पर लगे हुए सेंसर हमेशा सटीक नहीं होते हैं। कुछ प्यूरीफायर सिर्फ PM2.5 दिखाते हैं जो कि वैज्ञानिक रूप से बिल्कुल गलत है। आपके घर और कमरे का AQI क्या है इस बारे में जानने के लिए ऐप का इस्तेमाल करें।
हर एयर प्यूरीफायर एक जैसा नहीं होता है। अगर आप पहली बार घर के वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सिर्फ UV या Ionizer पर भरोसा, HEPA फिल्टर न होना, बहुत सस्ता मॉडल बिल्कुल न खरीदें। बाजार से एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते समय True HEPA Filter (H13 या H14), Activated Carbon Filter
और Ionizer optional (Off करने का ऑप्शन हो) उसी को खरीदें।