हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे, डॉक्टर ने बताया 'आई बैग्स' का परमानेंट उपचार

How to Remove Eye Bags Permanently In Hindi: शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर बर्षा सर्मा से जानिए प्राकृतिक रूप से हमेशा के लिए आई बैग्स से छुटकारा कैसे पाएं?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 14, 2023 4:42 PM IST

कुछ लोगों की आंखों के नीचे की स्किन फूली रहती है, जिसे मेडिकल टर्म में आई बैग्स (Eye Bags) कहते हैं। इसे आंखों के नीचे सूजन आना भी बोल सकते हैं। आई बैग के बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे- नींद की कमी, थकान, तनाव और कम खुराक। वैसे भी आजकल लोगों के बढ़ते स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों से जुड़ीं समस्याएं बढ़ रही हैं। इन वजहों से भी आंखों में सूजन होना या आंखों में खुजली होना या फिर आंखों की रोशनी कम होना आदि समस्याएं बढ़ गई हैं। ये कारण हैं जिनकी वजह से कम उम्र में ही अधिकतर लोग चश्मे को आंखों पर प्रयोग करने के लिए मजबूर हैं। अधिकांश लोगों में लंबे समय तक काम करते रहने के कारण भी सोने और जागने के समय में बदलाव आया है, इस वजह से भी आंखों के नीचे सूजन और काले घेरे (Eye Bags Dark Circles) बने रहते हैं। आइए जानते हैं प्राकृतिक रूप से आई बैग्स से छुटकारा कैसे पाएं (How to Remove Eye Bags Permanently)?

आई बैग्स से छुटकारा पाने के उपाय - How to Remove Eye Bags Permanently In Hindi

1- धूम्रपान छोड़ें

सर्कुलेटरी समस्या के अलावा धूम्रपान हमारी त्वचा को पतला कर देता है, त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन में अवरोध पैदा करता है। सिगरेट से उठा हुआ धुआं हमारी आंखों के लिए अच्छा नहीं होता। ये त्वचा की चमक के लिए जरूरी तत्व विटामिन सी को भी खत्म कर देता है।

2- अल्कोहल सीमित या बंद करें

अल्कोहल का सेवन हमारे शरीर और त्वचा से पानी की कमी कर देता है। पानी की कमी से हमारी आंखों के नीचे काला घेरा बन जाता है और हमारी आंखे धसी हुई सी नजर आती हैं। प्रतिदिन एक पेग से ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन बिलकुल न करें या उसके विकल्प जैसे तरल पेय, जूस, कॉफी, शेक आदि को अपने आहार में शामिल करें।

3- भोजन में सोडियम की मात्रा सीमित करें

नमक को अक्सर हम उच्च रक्तचाप से जोड़ते हैं पर बहुत कम लोग ये जानते हैं कि अत्यधिक सोडियम वाटर रिटेंशन यानी (शरीर के आंतरिक भागों में पानी का भर जाना) के लिए जिम्मेदार है और वो आंखों के नीचे भी भर जाता है जो सूजन का कारण है। ताजे फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें और नमक को कम करें।

4- सूरज की तेज किरणों से बचें

सूरज की तेज किरणें हमारी आंखों के नीचे काले घेरे को बढ़ा सकती हैं। हमारे शरीर में मेलानिन की मात्रा बढ़ जाती है। आंखों के आसपास की त्वचा अति संवेदनशील होने के कारण ज्यादा पिगमेंट (गहरे रंग) की हो जाती हैं। आंखों के नीचे की त्वचा पतली होने के कारण उसकी ब्लड वेसल्स करीब हो जाती हैं और काले घेरे के रूप में दिखती हैं।

5- स्वस्थ भोजन है जरूरी

स्वस्थ और पोषण से भरा खानपान जो प्रोटीन, आयरन और विटामिन ए, के, सी व ई से भरपूर हो, इस समस्या से निजात दिला सकता है। ताजे फल, सब्जियां विटामिन k का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं।

6- ठंडा सेक लें

ठंडा सेक ब्लड सर्कुलेशन की गति को कम करता है और सूजन से निजात दिलाता है। किसी भी तरह का ठंडा सेक जैसे कि आइस पैक, खीरे की ठंडी स्लाइस या फ्रीजर में रखे चम्मच से कुछ मिनटों के लिए आंखों की सिकाई करें।

7- सोने के तरीके पर भी दें ध्यान

एक्सपर्ट के अनुसार, सोते समय अगर हम अपना सिर थोड़ा ऊपर रखें तो हम अपनी आंखों के नीचे सूजन रोक सकते हैं। तकिया लगाकर सोने से हमारी आंखों के नीचे तरल पदार्थ इकट्ठा नहीं होता।

8- सोने से पहले मेकअप उतारें

आई मेकअप आपकी आंखों में तनाव पैदा करता है और कभी-कभी वो हमारी आंखों की तेलग्रंथि में अवरोध पैदा करता है जिसके कारण हमारी आंखें फूल जाती हैं। आंखों के तनाव को दूर करने के लिए हमेशा सोने से पहले अपने मेकअप को उतारें।

9- एलर्जी से बचें

अपने एलर्जी के लक्षणों पर नजर रखें। पलकें ज्यादा रगड़ने से बचें। उन चीजों का उपयोग ना करें जिससे आपको एलर्जी हो सकती है। एलर्जी की दवाओं के बारे में अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

10- नींद पूरी लें

अगर आप रात में सात से नौ घंटे की सुकून भरी पूरी नींद नहीं लेते तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है, आपकी आंखों के नीचे सूजन की समस्या हो सकती है।

(Inputs By: Dr. Barsha, Senior Consultant, Sharp Sight Eye Hospitals)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source