
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 11, 2019 1:01 PM IST
दांत दर्द हार्ट अटैक और साइनस जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स का एक महत्वपूर्ण लक्षण भी हो सकता है।
दांत का दर्द (Toothache reasons) किसी के लिए भी तकलीफभरा अनुभव होता है। लेकिन यह आपकी ओरल हेल्थ के बारे में बताता भी है। ओरल हाइजिन का सही ध्यान ना रखने से दांतों में दर्द (Toothache reasons) होता है। लेकिन मुंह के अलावा शरीर के कुछ और हिस्सों में होने वाली बीमारियों का संकेत भी देता है दांत दर्द। यह हार्ट अटैक और साइनस जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स का एक महत्वपूर्ण लक्षण भी हो सकता है।
जिस तरह सीने में दर्द को हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है। उसी तरह कुछ मामलों में दांतों का दर्द भी दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती है। हार्ट डिज़िज़ के पुराने में मरीज़ों में दांत का दर्द हार्ट अटैक के लक्षण के तौर पर कई बार देखा गया है।
यह भी पढ़ें- जीभ साफ करने में ना करें आलस, हो सकती हैं मसूड़ों की बीमारियां।
क्या आपको दांतो में एक तरफ दर्द होता है, जिसमें धकधक या थरथराहट भी महसूस होती है? यह साइनस इंफेक्शन (Sinus Infection) की वजह से हो सकता है। दरअसल साइनस दांतों की जड़ों के ठीक ऊपर ही मौजूद होते हैं। इसीलिए जब साइनस की समस्या होती है, तो दांतों में दर्द भी होता है। (Toothache reasons)
दांत दर्द की यह सबसे आम वजहों में से है। अचानक से अगर आपको परेशानी और दर्द महसूस होने लगे तो हो सकता है कि आपके दांतों में कैविटीज़ हो गयी हैं। दांतों में गड्ढे हो जाने या कैविटीज़ बनने पर तब ज़्यादा तकलीफ होती है, जब लोग कोई कठोर चीज़ खाने का प्रयास करते हैं। मूंगफली, चने जैसी कठोर चीज़ो के अलावा चॉकलेट या चीज़ जैसे नर्म भोजन भी कैविटीज़ होने पर आपकी परेशानी बहुत ज़्यादा बढ़ा देते हैं। (Toothache reasons)
यह भी पढ़ें- अक्सर करते हैं बाहर डिनर? ये हैं कुछ स्मार्ट डायट टिप्स जो करेंगी वेट लॉस में मदद।