
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 14, 2020 6:48 PM IST
दांत दर्त से परेशान हैं, तो छुटकारा दिलाएंगे ये 3 घरेलू नुस्खे।
दांतों में दर्द की समस्या (Toothache problem) अक्सर लोगों को हो जाती है। इसके कारण लोग परेशान भी होते हैं और खान-पान में भी समस्या आती है। दांतों का दर्द शरीर के किसी अन्य भाग के दर्द से अलग होता है। अक्सर लोगों को आप जानते होंगे जो दांत दर्द के लिए घरेलू उपाय बताते रहते हैं। हम यहां आपको आसान तीन घरेलू नुस्खे बता (Home remedies for Toothache) रहे हैं, जो आपके दांत दर्द में राहत पहुंचा सकते हैं। अगर दांतों का दर्द ज्यादा हो या लगातार रहता हो तो डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं।
हमारे भारतीय खान-पान का सबसे अहम चीज प्याज है। इसमें एंटिसेप्टिक पदार्थों की मौजूदगी दांतों के दर्द को कम करता है। इसके लिए आपको सिर्फ प्याज के टुकड़े को दांतों से हल्के-हल्के कुचलना है। अगर कुचलने मे समस्या आ रही है तो आप प्याज के रस को भी दांतों मे लगा सकते हैं।
इन हर्ब्स से करें दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या का इलाज
लहसुन में भी दर्द निवारक पदार्थ पाए जाते हैं। इसकी एक या दो कली को दर्द वाले दांत से हल्के-हल्के ऐसे चबाना होता है कि उसका रस मसूड़ों मे रिसता रहे। ऐसा 10 से 15 मिनट कर सकते हैं आपको दर्द से राहत मिलेगी।
अमरूद के पत्तों का भी इस्तेमाल कई घरेलू उपचार में किया जाता है। अमरूद के नये पत्ते आपके दांतों के दर्द के लिए (Home remedies for Toothache) बहुत असरदायक होते हैं। आपको नए पत्ते अच्छे से साफ करके हल्के-हल्के चबा सकते हैं या इन्हे उबालकर इसके पानी से कुल्ला करते हुए मुंह साफ करें। इसे करने के बाद आपको जल्द आराम मिलेगा।