... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 13, 2018 11:43 PM IST
विटामिन ए का अधिक सेवह है हानिकारक। © Shutterstock
हमने हमेशा सुना है कि विटामिन ए का सेवन हड्डियों, दांतों और आंखों के लिए बहुत जरूरी है। इस बात को देखते हुए लोग ज्यादा मात्रा में विटामिन ए युक्त चीजों का सेवन करते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा विटामिन ए हड्डियों के लिए हानिकारक है। इसकी अधिकता से हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
जर्नल ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक चूहों पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इंसानों में विटामिन ए की प्रतिदिन खुराक (आरडीए) से 4.5 से 13 गुना ज्यादा एवं निरंतर सेवन से हड्डियों में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है। इस बारे में स्वीडन यूनिवर्सिटी ऑफ गोथनबर्ग के
अनुसंधानकर्ताओं ने लोगों को अपने आहार में विटामिन ए युक्त आहार शामिल करने को लेकर सतर्क होने की सलाह दी है। ज्यादा मात्रा में खाया गया विटामिन ए हड्डियों के घनत्व को खत्म कम करने लगता है।
शारीरिक विकास, प्रतिरोधक क्षमता की कमजोरी दूर करने,अंगों के सही ढंग से काम करने सहित कई तरह की जैविक प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हमारे शरीर विटामिन ए बनाने में अक्षम है लेकिन खाद्य पदार्थों, दूध और दूध से बने आहार, हरी सब्जियों आदि में यह पाया जाता है। जो शरीरिक जरूरतों को पूरा करने में पर्याप्त है।
कुछ लोग जरूरत से ज्यादा विटामिन ए युक्त आहार खाते हैं। कुछ लोग विटामिन ए के सप्लिमेंट भी लेते हैं। जिसकी शरीर में अधिकता से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है।
विटामिन ए के अन्य नुकसानः अत्याधिक विटामिन ए की मात्रा लेना हानिकारक हो सकता है सिरदर्द, दस्त, बाल गिरना, देखने में दिक्कत, थकावट, स्किन खराब हो जाना, हड्डी और जोडों में दर्द, हृदय को नुकसान पहुंचना और लडकियों में असमय मासिक धर्म जैसी समस्या हो सकती है। गर्भवती महिला में गर्भ के दौरान अत्याधिक विटामिन ए की मात्रा लेने से पेट में पलते बच्चे को नुकसान हो सकता है।