क्या ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक है? जानें, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या आप लंबे समय तक बैठकर काम करते रहते हैं? अगर हां, तो यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। लेकिन क्या ये स्मोकिंग जितना घातक है? आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 29, 2026 10:03 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Praneeth Polamuri

क्या आप एक ही जगह पर बैठकर घंटों काम करते रहते हैं? क्या आपको लगातार 8 घंटे बैठना पड़ता है? क्या एक बार बैठने के बाद घंटों तक उठते नहीं हैं? अगर हां, तो आपकी ये आदत आपको काफी ज्यादा बीमार कर सकती है। भले ही आज की लाइफस्टाइल में घंटों बैठकर काम करना आम हो गया है, लेकिन काम के बीच में कुछ मिनट का ब्रेक लेना बहुत ही जरूरी हो चुका है। कुछ लोगों का कहना है कि घंटों एक ही जगह पर बैठना काफी घातक हो सकता है। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि यह स्मोकिंग जितना घातक हो सकता है। अब इस विषय में कितनी सच्चाई है, इसके लिए कुछ रिसर्च को समझेंगे। आइए जानते हैं क्या घंटों बैठना स्मोकिंग जितना घातक हो सकता है?

क्या कहती है रिसर्च?

कई स्टडीज ने लंबे समय तक बैठने को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम से जोड़ा है।  स्टडी के मुताबिक, दिन में 12 या उससे अधिक घंटों तक बैठे रहने से जल्दी मौत होने का खतरा बढ़ सकता है। भले ही आप कुछ एक्सरसाइज ही क्यों न करते हो। वहीं, दी लैंसेंट में प्रकाशित एक ग्लोबल एनालिसिस बताता है कि फिजिकल इनएक्टिविटी हर साल 50 लाख से ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार हो सकती है। ऐसे में अगर आप घंटों बैठ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक चिंता का विषय हो सकती है।

क्या यह स्मोकिंग जितना खतरनाक है घंटों बैठना?

अगर एक शब्द में जबाव दें, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि स्मोकिंग आपके लंग्स पर सीधे असर डालती है। स्मोकिंग हमारे हार्ट और लंग्स डिजीज का एक बड़ा कारण है। वहीं, लंबे समय तक बैठे रहना सिर्फ इन बीमारियों का रिस्क फैक्टर होता है। ऐसे में बैठना और स्मोकिंग, दोनों ही एक समान घातक नहीं हो सकते हैं।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार, लंबे समय तक बैठने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। इतना ही नहीं, टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है। साथ ही आरका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो सकता है। लेकिन इसके साथ-साथ अन्य कारक भी जिम्मेदार होते हैं।  इसलिए यह कहना कि बैठना स्मोकिंग जितना ही खतरनाक है, पूरी तरह सटीक नहीं है, लेकिन दोनों ही गंभीर खतरे हैं और लंबे समय में शरीर पर गहरा असर डालते हैं।

लंबे समय तक बैठना शरीर पर क्या डालती है असर?

अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है, जैसे-

  • दिल की बीमारियां होने की संभावना
  • ब्लड शुगर बढ़ना
  • वजन बढ़ना और मोटापा
  • पीठ और गर्दन दर्द
  • मेंटल हेल्थ पर असर

कैसे कम करें जोखिम?

अगर आपका डेस्क जॉब है और आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो इससे होने वाले खतरों को कम करने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-

  • हर 30 से 40 मिनट में 2–5 मिनट के लिए उठें।
  • दिन में कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करें।
  • स्टैंडिंग डेस्क या वॉकिंग ब्रेक अपनाएं।
  • लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, इत्यादि।

Diclaimer : ज्यादा देर तक बैठना एक साइलेंट रिस्क बन चुका है। हालांकि, यह स्मोकिंग जितना सीधा नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन लंबे समय में कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए अगर आपकी लाइफस्टाइल बैठने वाली है, तो बीच-बीच में एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.