Tomato Benefits in Hindi : सुपरफूड है टमाटर, पुरुषों में बढ़ाए स्पर्म काउंट, वजन भी करे कम, जानें इसके ये अद्भुत लाभ

लाइकोपीन से भरपूर टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से आप बहुत हद तक हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, प्रोस्टेट, फेफड़े, स्तन और पेट के कैंसर सहित कुछ अन्य कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। जानें, टमाटर खाने के अन्य फायदे (Tomato benefits in hindi) क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 10, 2020 8:40 PM IST

आप टमाटर खाना पसंद करते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि कच्चा टमाटर खाना सेहत पर कई अद्भुत लाभ पहुंचाता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जब आप अधिक मात्रा में टमाटर का सेवन करते हैं, तो हाई-फैट डाइट खाने के कारण होने वाले लीवर कैंसर के खतरे को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एक मजबूत एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर एजेंट होते हैं, जो फैटी लीवर डिजीज, इंफ्लेमेशन और लीवर कैंसर को विकसित होने से रोकते हैं। लाइकोपीन से भरपूर टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से आप बहुत हद तक हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, प्रोस्टेट, फेफड़े, स्तन और पेट के कैंसर सहित कुछ अन्य कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। जानें, टमाटर खाने के अन्य फायदे (Tomato benefits in hindi) क्या हैं...

(Tomato benefits in hindi) जाने टमाटर खाने के अन्य फायदे

टमाटर खाने से होने वाले ये 7 नुकसान भी जान लें

वजन घटाए टमाटर (Tomato For Weight Loss) 

एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि टमाटर का जूस पीने से वजन कम होता है। इससे, बॉडी वेट और बॉडी फैट कम करने में मदद होती है। इससे, बेली फैट भी कम होता है। दरअसल, टमाटर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जो, वेट गेन या वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। इस तरह यह वेट लॉस के बाद हेल्दी वेट मेंटेन करने में भी मदद करता है।

कैलोरी होती है कम

लाल-लाल टमाटर में लो-कैलोरी होती है, जिसमें, कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी काफी कम होती है। इसमें, पानी अधिक होने के कारण यह पेट जल्दी भरने का अहसास दिलाता है। साथ ही ये पचने में भी आसान होता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाए

जिन परुषों में फर्टिलिटी कम होती है, उन्हें एक कटोरी टमाटर का सूप प्रतिदिन पीना चाहिए। इसमें मौजूद लाइकोपीन तत्‍व पुरुषों में स्‍पर्म काउंट को भी बढ़ाता है। फैमिली प्लानिंग का सोच रहे हैं, तो डायट में टमाटर सूप लेना न भूलें।

हड्डियां बनें मजबूत

इसमें विटामिन के और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है। जब शरीर में लाइकोपीन की कमी होती है, तो हड्डियों पर तनाव बढ़ता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में टमाटर का सेवन अधिक करना चाहिए, क्योंकि लाइकोपीन कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

और भी हैं टमाटर के कई लाभ (Tomato health benefits in hindi)

1 अगर बच्चे को सूखा रोग हो जाए, तो उसे प्रतिदिन एक गिलास टमाटर का जूस पिलाने से बीमारी में आराम मिलता है। साथ ही यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

2  गर्भावस्था में टमाटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो गभर्वती के लिए काफी अच्छा होता है।

3 अगर पेट में कीड़े हो जाएं तो सुबह खाली पेट टमाटर में काली मिर्च मिलाकर खाने से फायदा होता है।

4 टमाटर त्वचा के लिए भी हेल्दी होता है। इसके गूदे को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा में निखार आता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

बढ़ाना है स्पर्म काउंट तो रोज पिएं टोमैटो सूप, ये हैं इसके 9 सेहत पर होने वाले फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source