
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 4, 2020 8:16 PM IST
क्या टमाटर खाने से सोरायसिस बढ़ जाता है?
Tomato and Psoriasis: सोरायसिस एक स्किन प्रॉबल्म (Skin Condition) है, जिसके मामलों में अब तेज़ी आने लगी है। यह एक प्रकार की ऑटोइम्यून बीमारी है। यह शरीर के किसी भी हिस्से हो सकती है। इसमें, शरीर पर लाल या सफेद रंग के पैचेस दिखायी पड़ने लगते हैं। साथ ही इसमें खुजली भी (Symptoms of Psoriasis) महसूस होती है। आमतौर पर यह (Skin Conditions) सिर की त्वचा यानि स्कैल्प, कोहनी, घुटने, हाथों-पैरों और हथेलियों पर दिखायी पड़ते हैं। सोरायसिस करे कई प्रकार होते हैं, और हर प्रकार की समस्या में अलग-अलग प्रकार के लक्षण दिखायी पड़ते हैं। सोरायसिस के प्रमुख कारणों (Psoriasis Cause) में स्किन इंफेक्शन, त्वचापर घाव या कट, तनाव और मौसम में बदलाव माने जाते हैं। (Tomato and Psoriasis in hindi)
कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि टमाटर खाने (Tomato Side Effects) से सोरायसिस की समस्या (Skin Issues) को बढ़ा सकती हैं। यही नहीं नाइटशेड फैमिली की सब्ज़ियां और फलों को सोरायसिस के मरीज़ों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। (Tomatoes Can flare up Inflammation) हालांकि, इस विषय पर लगातार शोध किया जा रहा है, इसीलिए यह बहस अक्सर होती है कि क्या टमाटर (Tomatoes) और अन्य नाइटशेड सब्ज़ियां सोरायसिस (छाल रोग ) को बढ़ा सकती हैं। (Tomato and Psoriasis)
हालांकि, सोरायसिस में नाइडशेड फैमिली की सब्ज़ियों से परहेज करने की पुष्टि नहीं की जा सकी है। ना ही इस तरह की बात सिद्ध करने वाली कोई स्टडी भी अभी तक नहीं आ सकी है। लेकिन, अगर आपको कुछ खाने के बाद सोरायसिस के लक्षण दिखायी पड़े तो, आप अपने अनुभव के आधार पर इस तरह की सब्ज़ियों और फलों को धीरे-धीरे अपनी डायट से निकाल सकते हैं।
इन लाल सब्ज़ियों में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इसीलिए, इनके सेवन से शरीर को फायदा होता है। इनमें विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम होता है। साथ ही कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है टमाटर। इसीलिए, अगर आप टमाटर खाना बंद करना चाहते हैं। तो, उसकी जगह अपनी डायट में ऐसी चीज़ें शामिल करें, जिससे इन पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाए। (Health Tips)
हेल्दी स्किन और आंखों की रोशनी बढ़ाता है विटामिन ए। इसके लिए आप गाजर, सूखे एप्रीकॉट, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, आम, स्क्वैश, शकरकंद और लीवर का सेवन कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये सभी चीज़ें नाइटशेट फैमिली से संबंध नहीं रखतीं।
सेल्स के विकास और घावों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। यह कई फलों और सब्ज़ियों में पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है। खट्टे फल, स्ट्राबेरीज, पाइनेप्पल, किवी और पपीते में विटामिन सी पाया जाता है।
ये इलेक्ट्रोलाइट्स का एक प्रकार है। जो, हेल्दी ब्लड प्रेशर, डायजेस्टिव ट्रैक और सही मसल्स फंक्शन के लिए मददगार होता है। यह केले, एवोकाडो, बीन्स, शकरकंद और पत्तेदार सब्ज़ियों में पाया जाता है।