
Also Read
Liver Disease Symptoms in Toilet: जब भी शरीर के अंदरूनी अंगों के स्वास्थ्य की बात आती है, तो हार्ट, लंग्स, किडनी के साथ-साथ लिवर के बारे में भी बात की जाती है। क्योंकि लिवर भी हमारे शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है और रक्त साफ करना, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना और मेटाबॉलिज्म सही रखने समेत शरीर में कई प्रमुख कार्य लिवर ही करता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल व अनहेल्दी डाइट तो लिवर को नुकसान पहुंचाती ही है साथ ही साथ इन बीमारियों के कारण जब हम बीमार पड़ कर दवाएं लेते हैं, तो इन दवाओं का असर भी कहीं न कहीं लिवर पर पड़ता ही है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए सही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के साथ-साथ उससे जुड़े हर मामूली लक्षण को भी समय रहते पकड़ लेना जरूरी है। खराब लिवर से जुड़े कुछ लक्षण हैं, जो सुबह टॉयलेट में बैठने के बाद भी देखे जा सकते हैं, इनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।
जब किसी लिवर रोग के कारण या फिर किसी अन्य वजह से लिवर डैमेज होने लगता है, तो वह कुशलतापूर्वक काम नहीं कर पाता है और उससे मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ जाता है। ऐसे में खाने द्वारा लिया गया फैट ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता है और उसके कारण मल में यह फैट देखा जा सकता है, जिससे मल में चिपचिपापन होता है।
लिवर ठीक से काम न करने का कारण पीलिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति का मल असामान्य रूप से पीला आ रहा है, तो इसका मतलब है कि उसे पीलिया की शिकायत हो सकती है और उसका लिवर ठीक से काम करना बंद कर सकता है। इस तरह के लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
(और पढ़ें - शरीर में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं लिवर डैमेज का संकेत)
लिवर डैमेज होने पर या फिर अगर लिवर ठीक से काम करना बंद कर दे तो उससे शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया ठीक से काम करना बंद कर देती है और कहीं न कहीं असर पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। इसके कारण मल कई बार आधे पचे हुए खाने से बनता है या सरल भाषा में कहें तो वह पूरी तरह से अपशिष्ट बन नहीं पाता है, जिसके कारण अजीब बदबू देखी जा सकती है।
जिन लोगों को लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, बार-बार मल त्याग करने की समस्या होने लगती है। हालांकि, यही समस्या खराब पाचन व अन्य कई कारणों से भी हो सकती है और लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी ऐसा देखा जा सकता है। ऐसे में एक बार जांच कराना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण ज्यादातर लोगों में मिट्टी जैसे रंग का मल यानी गहरे रंग का मल भी देखा जा सकता है और ऐसे लक्षणों को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर करना बाद में गंभीर समस्या पैदा कर सकता है, जिससे कई बार शरीर में स्थायी नुकसान हो सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, फैटी लिवर रोग होने पर पेट में गैस बन सकती है। इस स्थिति में पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको रोज सुबह गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। साथ ही, नींबू पानी और ग्रीन टी का भी सेवन करें। एलोवेरा जेल और आंवला जूस भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है।
हां, लिवर खराब होने से व्यक्ति की मौत हो सकती है। अगर लिवर की किसी भी बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है और मौत का कारण बन सकती है।
लिवर खराब होने पर आपको पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द हो सकता है। यह दर्द कंधे और पीठ तक भी पहुंच सकता है।