
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : May 29, 2025 3:48 PM IST
Medically Verified By: Dr Amit Upadhyay
Side Effects Of Tobacco: हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No-Tobacco Day) मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हर साल तंबाकू का का सेवन करने से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। तंबाकू एक ऐसा पदार्थ है, जो धीरे-धीरे शरीर के अंगों के साथ-साथ व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। तंबाकू का सेवन करने से केवल मुंह और फेफड़े ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य अंग भी बुरी तरह से प्रभावित होते है। इसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों और कई प्रकार के कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है। आइए, इस लेख में पीएसआरआई अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार (ऑन्कोलॉजी और हेमेटोलॉजिस्ट), डॉ अमित उपाध्याय, से जानते हैं कि तंबाकू के सेवन से शरीर के कौन-कौन से अंग डैमेज हो सकते हैं –
यदि आप बहुत ज्यादा तंबाकू का सेवन करते हैं, तो आपको इसे तुरंत रोक देना चाहिए। दरअसल, तंबाकू में निकोटिन की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इससे व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी अधिक रहता है। ऐसे में तंबाकू का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
तंबाकू शरीर के अन्य अंगों के अतिरिक्त मुंह को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। बहुत अधिक देर तक तंबाकू को मुंह में रखें रहने के कारण व्यक्ति को माउथ कैंसर, दांतों में पीलापन, और मसूड़ों की बीमारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
बहुत अधिक तंबाकू का सेवन फेफड़ों के लिए भी नुकसानदायक होता है। तंबाकू का सेवन करने से फेफड़े की कोशिकाएं प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति को लंग कैंसर, टीबी, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
तंबाकू का सेवन करने से व्यक्ति का लिवर भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। इसका बहुत अधिक सेवन करने से फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस जैसी बीमारी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है।
बहुत अधिक तंबाकू का सेवन करने से व्यक्ति को हार्ट संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। दरअसल, तंबाकू खाने से हृदय की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे व्यक्ति को हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए यदि आप भी तंबाकू का सेवन करते हैं, तो इसे तुंरत छोड़ दें क्योंकि यह आपके शरीर के अमूमन हिस्से को प्रभावित करता है।
यदि आप वाकई तंबाकू छोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले खुद से ही प्रण लेना होगा कि आप इस लत को आसानी से छोड़ सकते हैं। हालांकि शुरुआती चरण में इसे पूरी तरह से छोड़ना मुमकिन नहीं हैं, लेकिन यदि आप बहुत अधिक तंबाकू का सेवन करते हैं, तो पहले इसे धीरे-धीरे छोड़ने की आदत बनाएं। अगर आपको तंबाकू खाने की बहुत अधिक इच्छा हो रही हैं, तो अपनी इच्छा पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। इसके अलावा, आप डॉक्टर की सलाह से निकोटीन इनहेलर और स्प्रे जैसे निकोटीन रिप्लेसमेंट का सहारा ले सकते हैं। निकोटिन की लालसा को खत्म करने के लिए नियमित एक्सरसाइज आपकी काफी मदद कर सकती है, इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।