क्या धूम्रपान से इंफर्टिलिटी की समस्या बढ़ती है?

एक स्टडी के अनुसार स्मोकिंग करने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी काफी कम हो जाती है साथ ही स्पर्म मोटिलिटी को भी प्रभावित होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 17, 2018 9:08 AM IST

अगर आप सोचते हैं कि सिगरेट पीने से सिर्फ आपके फेफड़े ही खराब होते हैं तो ऐसा नहीं है बल्कि इसका बुरा प्रभाव आपके दिल किडनी और यहां तक की आपके स्पर्म पर भी पड़ता है। साथ ही साथ इससे होने वाले इनफर्टिलिटी का खतरा सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी है। एक रिसर्च के अनुसार एक सिगरेट पीने से आपके शरीर में करीब 7000 हानिकारक केमिकल पहुंच जाते हैं जो कई अंगों को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। जो लोग चेन स्मोकर हैं मतलब कि जो हद से ज्यादा सिगरेट पीते हैं उनमें इनफर्टिलिटी की समस्या की संभावना काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिलायें धूम्रपान करती हैं या फिर उनके पति धूम्रपान करते हैं और वे उनके आस पास रहती हैं तो इस वजह से भी उनमें गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है।

एक स्टडी के अनुसार स्मोकिंग करने से पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता काफी कम हो जाती है साथ ही वीर्य का कंसंट्रेशन भी लगभग 23% तक कम हो जाता है। स्मोकिंग स्पर्म मोटिलिटी को भी प्रभावित कर देता है जिस वजह से किसी अंडे के साथ इसका निषेचन काफी मुश्किल हो जाता है। अगर अंडा निषेचित हो भी जाए तो भ्रूण में हानिकारक केमिकल मौजूद होने के कारण उसका सही विकास नहीं हो पाता है। आपके सिगरेट का सीधा प्रभाव आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। क्या स्मोकिंग से प्रेगनेंट होने की संभावना कम होती है? : जो महिलायें धूम्रपान करती हैं या करने वालो के संपर्क में रहती हैं उनमें इनफर्टिलिटी का खतरा काफी बढ़ जाता है। सिगरेट में मौजूद टोक्सिन गर्भपात की संभावना को बढ़ा देते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार ऐसी महिलायें जो दिन भर में 10 से ज्यादा सिगरेट पीती हैं उनमें गर्भधारण की क्षमता काफी कम हो जाती है। इसके अलावा धूम्रपान करने वाली महिलाओं में 50 की उम्र से पहले ही मेनोपॉज का दौर आ जाता है।

कैसे छोड़ें  धम्रपान की आदत:  इनफर्टिलिटी की समस्या से खुद को दूर रखना हो तो आपको जितनी जल्दी हो सके सिगरेट पीना बंद करना होगा। ऐसा मानना है कि जिन प्रेगनेंट महिलाओं के पति भी स्मोक करते हैं उनमें इस लत से छुटकारा पाने की संभावना काफी कम होती है क्योंकि इससे छुटकारा पाना तभी संभव है जब दोनों पार्टनर एक साथ इसे छोड़ने का निर्णय लें। अगर आप दोनों एक साथ ये बुरी लत छोड़ देते हैं तो यह आपके होने वाले बच्चे के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा। रोजाना हेल्दी डायट का सेवन करना, एक्सरसाइज और मेडिटेशन की मदद से आप इस बुरी लत से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही लाइफस्टाइल में ये बदलाव करने से आपका स्वास्थ्य दिन प्रति दिन और बेहतर होता जायेगा। सबसे पहले तो आप खुद के प्रति ईमानदार बनें और जब एक बार निर्णय लें कि आज से सिगरेट नहीं पीना है तो इसका कठोरता से पालन करें। धीरे धीरे आप पायेंगें कि आपकी रूचि स्मोकिंग में कम होती जा रही है और फिर एक समय आयेगा जब आप पूरी तरह इस बुरी लत से छुटकारा पा जायेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source