... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 10, 2017 11:04 AM IST
सुरक्षित खाना खाने और शुद्ध पानी पीने की चाहे आप जितनी भी कोशिश कर लें, फिर भी आप अपने बच्चे को पेट के कीड़ों के खतरे से बचा नहीं सकती हैं। जी हां, बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि नल का पानी बच्चों के पेट में कीड़े पैदा कर सकता है। बच्चों के पेट में कीड़े पैदा होने या डीवर्मिंग (Deworming) काफी आम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खतरे से बचने का एक आसान तरीका है, जो हमें पता है। हम आपको बताते हैं यह तरीका जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को पेट के कीड़ों के खतरे से थोड़ा बचा सकते हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ और नियोनोलॉजिस्ट, डॉ. अशोक गौड़ी (फोर्टिस हिरानंदानी अस्पताल, वाशी, नवी मुंबई) कहते हैं कि, बच्चों को नल के पानी से ब्रश करने से रोकें। चूंकि बच्चों को पानी निगलने की आदत होती है, इसीलिए दांतों को साफ करते समय नल के पानी का प्रयोग करके रोगाणुओं को बच्चे के शरीर में पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है। चूंकि पानी कीड़ों के सामान्य वाहकों में से एक है, इसीलिए कभी-कभी पर्याप्त फिल्टर नहीं किया गया पानी पीने से कड़े पानी के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं।
हमारे दांतों को ब्रश करते समय, हम पानी से गरारे या गार्गल भी करते हैं। जहां हम बड़े गरारे करते समय हमारे मुंह में मौजूद पानी निगलते नहीं हैं, वहीं वयस्कों के विपरीत बच्चे अक्सर यह पानी पी जाते हैं। बच्चों को गरारे करना सीखने में समय लगता और ब्रश करने के दौरान पानी को थूकने की नियमित आदत अपनाने के लिए अधिक समय लेते हैं। नल के पानी में काफी मात्रा में कीड़े होते हैं। ब्रश करते समय ये कीड़े आसानी से बच्चे के शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसी स्थिति में, ब्रश करने के लिए विशेष रूप से बच्चों के लिए फ़िल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसलिए नल का पानी इस्तेमाल करने के बजाय, पानी से स्थानांतरित होने वाले कीटाणुओं के जोखिम को कम करने के लिए वॉश बेसिन पर फ़िल्टर्ड पानी की बोतल रखना सही होगा। इतना ही नहीं, यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा अपने हाथों को ठीक से धोता है क्योंकि हाथ भी रोगाणुओं के लिए स्थानांतरण के माध्यम के रूप में कार्य कर सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock.