... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 29, 2019 12:09 PM IST
You can also do deep breathing while sitting, but it is best when you lie down.
इन दिनों प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सांस लेना भी दूभर हो रहा है। आंकड़़े बताते हैं कि बढ़ते प्रदूषण के कारण फेफड़ों (Yogasana for lungs health) की बीमारियों में इजाफा हो रहा है। इसमें उम्रदराज लोग ही नहीं बल्कि युवा और बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे माहौल में आपको अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने की जरूरत है। योगासन में कुछ ऐसे आसन हैं जो फेफड़ों को मजबूत (Yogasana for lungs health) बनाने में मदद करते हैं।
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें जिनसे फेफड़ों को फूलने और वापस अपनी स्थिति में आने में मदद मिले। ब्रीदिंग एक्सरसाइज यानी श्वसन संबंधी व्यायाम करते रहने से आपके फेफड़ों और हृदय को उचित मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहती है। जिससे आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है।
यह प्राणायाम शरीर और फेफड़ों संबंधी समस्याओं के इलाज के लिये श्वसन प्रणाली को सीधे प्रभावित करता है। यह ब्रीदिंग एक्सरसाइज जो फेफड़ों को मजबूत बनाती है। इसका अभ्यास शरीर को स्वस्थ और मन खुश रहता है। यह फेफड़ों के लिए एक अच्छा श्वास व्यायाम है और फेफड़ों को स्वस्थ और शक्ति में सुधार करता है।
बैली ब्रीदिंग अर्थात पेट से सांस लेना फैफड़ों की अच्छी कसरत होती है। इसके करने के लिये अपने पैरों को मोड़कर आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं और अपने जबड़ों, कन्धों और नितम्बों सहित पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। अब अपना एक हाथ अपने पेट पर रखें और दूसरा इसके ऊपर रख लें। इसके बाद निचले हिस्से से गहरी सांस लें और पेट को हवा से भर लें और 8 तक गिनती गिनें।
दिन में कुछ मिनटों के लिए शैलो ब्रीदिंग करना फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। इसे करने के लिये अपने घुटनों को मोड़ते हुए पीछे की ओर झुक जाएं और फिर पैरों को सामानांतर रखते हुए सीधे खड़े हों। अब अपना मुंह पूरा खोलें और जल्दी से उथली सांसें लें। एक दिन में कम से कम पांच मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को नियमित करें।
सांस से सम्बंधित ये व्यायाम पूरी तरह से ऑक्सीजन लेने में फैफड़ों की मदद करेंगी और आपका शरीर सही प्रकार से काम करेगा।
पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने से शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते हैं, जिससे पूरा पोषण मिलता है।
यह तनाव मिटाकर आपको फोकस करने में ज्यादा मददगार हैं।
इन वजहों से जमा हो जाती पेट पर चर्बी, हर रोज अपनाएं ये उपाय
30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड