जानिये कैसे आप नट्स खाने से रहेंगे दिल की बीमारी से दूर

रोजाना 18 से 85 ग्राम नट्स खाने हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 13, 2017 5:06 PM IST

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने दिल का ख्याल नहीं रख पाते है। हमारे खाने का समय नहीं होता है, सोने का समय नहीं होता। इसका असर आपके शरीर पर होता है। आपका दिल मुश्किल में पड़ जाता है। दुनिया में ज्यादातर लोग दिल की बीमारियों से और हार्ट अटैक से पीड़ित है। लेकिन हम दिल की बीमारियों को दूर रखने वाले फूड्स से अंजान होते है। जंक फूड्स खाने के बजाए ये हेल्दी फूड्स खायेंगे तो दिल की बीमारियां रहेंगी दूर। इन फूड्स में से ही एक हैं नट्स। जो आपको दिल की बीमारियों से दूर रखता है। जानिये कैसे आप नट्स खाने से रहेंगे दिल की बीमारी से दूर।

इंटरनैशनल नट और ड्राइड फ्रूट कौन्सिल के अनुसार नट्स खाने से शरीर को बहुत फायदे होते है। स्टडीज में ये पता चला है की नट्स खाने से कार्डियोवस्कुलर डिजीज पर असर होता है। सारे नट्स में कुछ नट्स ऐसे हैं जो दिल के लिए फायदेमंद होते है। नट्स के बारे में ये स्टडी बी एम जे ओपन जर्नल में पब्लिश हुई है।

इस पर 36 आर्टिकल की पढ़ाई की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार नट्स अगर 18 से 85 ग्रैम लेते रहे, तो आपको डाएटरी एनर्जी मिल सकती है। मगर सारी स्टडीज में नट्स की मात्रा समान नहीं बताई गयी है। स्टडीज से ये पता चला है की, मेडिएशन डायलेशन का एक अच्छा परिणाम आपकी शरीर पर  होता है, जिससे आप एंडोथेलिअल फंक्शन को नाप सकते हैं। यूरोपियन फूड सेफ्टी ऑथिरीटी ने ये बताया है कि अक्रोड ब्लड वेसल को इंप्रूव करता है।

प्रोफेसर लिंडा टपसेल और उनके दोस्त डॉ. एलिजाबेथ नील वोलोंगॉंग यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) में साबित हुआ है, कि नट्स खाने से कार्डियोवस्कुलर डिजीज का खतरा कम होता है। इसके खाने से आपका हार्ट हेल्दी रहता है।

Read this in English

सौजन्य: From the press release by International Nut  & Dried Fruit Council (INC).

अनुवादक Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source