... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 5:08 PM IST
जब आप किसी तालाब या समुद्र के पास जाते हैं, तो वहां पैरों पर जोंक के चिपकने का खतरा होता है। यह ऐसा खतरनाक जंतु है जो आपका खून चूस लेता है। सबसे बड़ी समस्या इसे उतारने में होती है। अगर जल्दी से इसे शरीर से नहीं उतारा गया तो यकीन मानिए कुछ ही देर में आपका खून थोड़ा तो कम ही हो जाएगा। चलिए इसे शरीर से उतारने और खून रोकने के कुछ आसान तरीके जानते हैं।
सबसे पहले सकर का पता लगाएं, यह जोंक का वो हिस्सा है, जहां यह स्किन को जोड़ता है। अब धीरे-धीरे सकर के पास स्किन को खींचे और दुसरे हाथ के नाखून से सकर के नीचे ले जाकर तेजी से झटका दें। इस समय यह ध्यान रखें कि उसे तुरंत फेंक दे, वर्ना वो शरीर के किसी दूसरे हिस्से में चिपक सकता है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो उसे अपना पेट भरने दें और व आधे घंटे बाद खुद ही छुट जाएगा।
जब जोंक त्वचा से चिपकती है, तो यह एक एंटीकोलेंट इंजेक्ट करता है जो रक्त के थक्के को रोकता है ताकि वो पेट भरकर खून पी सके। इसलिए इसे हटाने के बाद उस हिस्से से कुछ मिनट या दिनों तक खून निकल सकता है।
हिस्से को साफ करें और उस पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। इससे हिस्से को सूखा रखें। इन्फेक्शन से बचने के लिए आप इस हिस्से पर बैंडेज भी लगा सकते हैं। सबसे बुरी बात कि इसके स्किन पर चिपकने से आपको दर्द नहीं होता है यानि जब तक आप खुद इसे ना देख लें, तब तक आपको इसका पता नहीं चलेगा। ऐसा इसलिए होता है जब जोंक अपने दांत आपकी स्किन में चुभाता है, तो वो एक ऐनिस्थेटिक भी इंजेक्ट करता है जिससे काटने पर दर्द नहीं होता है।
अगर जोंक ईपके कान, आंख या नाक पर चिपक गई है जोकि अक्सर नहाते समय हो सकता है, तो आपको तुरंत ईएनटी डॉक्टर से मिलना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock