
Also Read
Surviving heart attack in alone: हार्ट अटैक एक जानलेवा स्थिति है। लेकिन, जब हार्ट अटैक आता है तो सही समय पर बचाव के उपाय करना और इलाज शुरू करना भी महत्वपूर्ण है। अगर हार्ट अटैक अन्य लोगों के बीच आता है तो हार्ट पेशेंट की मदद कर पाना आसान हो सकता है लेकिन, अगर दिल का दौरा अकेले में पड़े तो इससे मरीज की जान बचाना भी मुश्किल हो सकता है।
अगर आप अकेले रहते हैं और आपको हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी है या आपको हार्ट अटैक का रिस्क (Heart attack ka risk) है तो आपको खुद का बहुत अधिक ख्याल रखने की जरूरत पड़ सकती है। यहां पढ़ें अकेले रहने वाले व्यक्ति को जब अचानक से हार्ट अटैक आए तो उन्हें क्या करना चाहिए। (Tips for people living alone to survive heart attack)
दिल का दौरा पड़ने से पहले कई तरह के लक्षण(Early symptoms of heart attack) दिखायी देते हैं। इन लक्षणों के पहचानें। अगर आप हार्ट पेशेंट हैं तो हार्ट अटैक के अलग-अलग लक्षणो के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाएं और शरीर में होनेवाली समस्याओं पर ध्यान दें। ये समस्याएं अगर हार्ट अटैक से जुड़ी हुई हैं तो आप तुरंत अपने डॉक्टर को सम्पर्क करें।
अपने डॉक्टर, अस्पताल और एम्बुलेंस (Ambulance) जैसे जरूरी नंबर कहीं नोट कर लें और यह डायरी ऐसी जगह रखें जो इमरजेंसी में आपको ये नंबर तुरंत मिल जाएं और आप इन नंबरों पर कॉल कर सकें।
इसी तरह स्पीड डायल (Speed dial) पर अपने किसी रिश्तेदार, दोस्त या पड़ोसी का नंबर अपने फोन में रखें। हार्ट अटैक की आशंका महसूस होने पर इन नंबरों को डायल करें।
जैसे ही आपको महसूस हो कि आपको हार्ट अटैक (signs of heart attack) आ रहा है तो आप जहां भी हों वहीं बैठ जाएं या लेट जाएं। अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं तो तुरंत गाड़ी रोक दें और अस्पताल में फोन करें। इसी तरह अगर आप घर में हैं या ऑफिस में हैं तो कहीं लेट जाएं और जल्द से जल्द डॉक्टर को कॉल करें।
मेडिकल न्यूज टूडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एस्पिरिन (Aspirin) दवा लेने से आपके हार्ट को कम से कम नुकसान होता है और आपके लिए हार्ट अटैक के दौरान दिल को बचाना आसान हो सकता है। ये दवाएं रक्त को गाढ़ा होने और खून के थक्के बनने से भी रोकती हैं।
दिल का दौरा पड़ने पर खुद को शांत रखने के प्रयास करें। जितना हो सके आराम करें और घबराने से बचें। इधर-उधर घूमने की बजाय आप एक जगह बैठ जाएं क्योंकि, अधिक चलने-फिरने हार्ट रेट बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- परिवार में अन्य लोगों को हो चुका हो हार्ट अटैक और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां, तो इस तरह रखें अपने हार्ट को ख्याल
यह भी पढ़ें-टेंशन लेने की आदत पड़ सकती है दिल पर भारी, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा