Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दुर्गा पूजा पंडाल में जा रहे हैं तो करें ये 5 काम, डेंगू और बीमारियों से रहेंगे सेफ

कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में आने के बावजूद मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ गया है।

दुर्गा पूजा पंडाल में जा रहे हैं तो करें ये 5 काम, डेंगू और बीमारियों से रहेंगे सेफ

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 3, 2022 1:54 PM IST

Tips to prevent dengue during Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनया जा रहा है और लोग भी पूरे जोश के साथ इसमें हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन, वहीं दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना संक्रमण के मामलों की भी खबर आती रहती है। हालांकि, कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में आने के बावजूद मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी संख्या में डेंगू के मामले पाए गए हैं। ऐसे में रामलीला और दुर्गा पूजा के लिए इकट्ठा हो रही लोगों की भीड़ को भी इन मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा काफी अधिक है। जिससे बचने के लिए लोगों को जरूरी उपाय करना आवश्यक है। (Tips to prevent dengue during Durga Puja 2022 In Hindi)

मच्छरों से बचने के लिए टिप्स

  • दुर्गा पूजापंडाल में जाने से पहले अपनी त्वचा पर एंटी-मॉस्किटो क्रीम लगाएं।
  • फुल स्लीव कपड़े पहनें।
  • मास्क पहनें और सैनिटािजर का इस्तेमाल करें।
  • बच्चों को भी ऐसे कपड़े पहनाएं जिससे उन्हें मच्छरों से सुरक्षित रखा जा सके।
  • घर के आसपास, छत-खिड़की पर रखे गमलों में गंदा पानी ना जमा होने दें।
  • पानी की टंकी की नियमित साफ-सफाई करें।
  • सड़क किनारे  ढेलों पर बिकने वाले फूड्स खाने से बचें।

दुर्गा पूजा के दौरान हेल्दी रहने के लिए टिप्स

  • त्योहारों के दौरान मिठाई, चाट और सोया चाप जैसी चीजों का लुत्फ उठाएं लेकिन, इसके साथ ही बैलेंस्ड डाइट भी लें।  फलों-सब्जियों और  प्रोटीन बेस्ड फूड्स का सेवन करें।
  • वजन के करने के लिए भूखे रहने या दिन में केवल एक बार खाना खाने जैसे नियमों से बचें। इसकी बजाय दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में 5-6 बार खाएं।
  • पानी पीएं और हाइ़ड्रेटेड रहें।
  • डायबिटीज और हाई बीपी के मरीज अपनी दवाइयां समय पर लें।
  • कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा लें।
  • रात में देर तक गरबा-डांडिया करने वाले लोग या जगराता करने वाले लोग दिन में  आराम जरूर करें।

इन सबके साथ-साथ नवरात्र और दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाले ग्रुप्स को भी प्रशासन द्वारा मच्छरों को बढ़ने से रोकने और कोविड के प्रसार को रोकने के लिए कुछ विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे ही कुछ उपाय हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • दुर्गा पूजा पंडालों के मैनेजमेंट का काम देखने वाली समितियों को पंडाल की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
  • इसके साथ ही पंडालों के आसपास पानी ना जमा होने दें।
  • पूजा और अनुष्ठानों के दौरान इस्तेमाल करने के बाद बचा हुए पानी को बाल्टी या बर्तनों में यहां-वहां ना रखें। उन्हें बहा दें या ढंक कर रखें।