बारिश के मौसम में हेल्दी रहने के लिए 10 डूज एंड डोंट्स

Do's and Don'ts in Rainy Season: बारिश के सीजन में वायरल फीवर, खांसी-जुकाम होना बहुत कॉमन है। आप हेल्दी रहकर इस मौसम का मजा लेना चाहते हैं, तो कुछ मॉनसून टिप्स (tips for monsoon season) को फॉलो करें। ये टिप्स और 10 डूज एंड डोंट्स आपको रेनी सीजन में फिट और हेल्दी रखने के लिए काफी हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 10, 2020 4:58 PM IST

Do's and Don'ts in Rainy Season: मानसून जहां भीषण गर्मी से राहत देता है, तो वहीं अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाता है। बारिश के मौसम में प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। इस मौसम में अक्सर लोग लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़ते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इस मौसम में खास सावधानी ना बरती जाए, तो कई जानलेवा बीमारियां भी आपको हो सकती हैं? इन दिनों वायरल फीवर, खांसी-जुकाम होना बहुत कॉमन है। आप हेल्दी रहकर इस मौसम का मजा लेना चाहते हैं, तो कुछ मॉनसून टिप्स (tips for monsoon season) को फॉलो करें। ये टिप्स और डूज एंड डोंट्स (Do's and Don'ts in Rainy Season) आपको रेनी सीजन में और फिट और हेल्दी रखने के लिए काफी हैं।

मानसून में हेल्दी रहने के लिए क्या करें (Do’s to Stay Healthy in Monsoon)

यदि आप हर साल बारिश के मौसम में बीमार पड़ जाते हैं, तो हो सकता है आप सही उपायों को नहीं आजमा रहे होंगे। नीचे कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो (tips to stay healthy in monsoon in hindi) करके आप इस सीजन को बिना बीमार पड़े एन्ज्वॉय कर सकते हैं-

पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल

मानसून आने पर सबसे पहले आपनी सेहत और साफ-सफाई का ख्याल रखें। हमारे आस-पास कई वायरस और बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं, जिन्हें आप देख नहीं सकते। ये कमजोर प्रतिरक्षा वालों पर पहले अटैक करते हैं, इसलिए पर्सनल हाइजीन का ध्यान जरूर रखें।

इम्यूनिटी करें मजबूत

जिनकी इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है, उन्हें वायरस, बैक्टीरिया जल्दी अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे में अपनी रक्षा प्रणाली (defence system) को बढ़ाने के लिए विटामिन सी का सेवन खूब करें। अपने आहार में लहसुन, सब्जियां, फल और अनाज शामिल करें। ग्रीन टी पीने से भी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

साफ और सूखे कपड़े पहनें

बारिश के मौसम में भीग गए हैं, तो घर आते ही गीले कपड़े और जूतों को जल्दी से उतार दें। यदि आपके कपड़े और जूते अच्छी तरह से सूखे नहीं हैं, तो उन्हें ना पहनें। नम कपड़े और जूते हों या फिर गंदे कपड़े अक्सर रोगाणुओं (Microbes) के लिए घर बन जाते हैं। बारिश के सीजन में साफ और पूरी तरह से सूखे कपड़े और जूते ही पहनें।

घर की साफ-सफाई भी है जरूरी

अक्सर बारिश के दिनों में जल जमाव हो जाता है। स्थिर पानी मच्छरों के प्रजनन का पसंदीदा जगह होता है। ऐसे में अपने घर और आस-पास को साफ और सूखा रखें। बारिश का पानी कहीं भी जमा ना होने दें।

उबला हुआ पानी पिएं

सड़क के किनारे मिलने वाले जूस की दुकान को देखते ही मन ललच उठता है, लेकिन मानसून के दौरान इस तरह के प्रलोभनों से खुद को बचाकर रखें। जूस की दुकान में इस्तेमाल होने वाला पानी संक्रमित है या नहीं, आपको ये पता नहीं होता। इस मौसम में सिर्फ उबला हुआ पानी ही पिएं। दूषित पानी (Contaminated water) पीने से आपको जल जनित रोगों (water-borne diseases) के होने का खतरा बढ़ सकता है।

पूरी नींद लें

पर्याप्त नींद ना लेने से आप फ्रेश महसूस नहीं करेंगे। कमजोर महसूस हो सकती है। कम सोने से फ्लू होने की संभावना बढ़ जाती है। सुनिश्चित करें कि आप रात को भरपूर नींद लें, ताकि आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा और सक्रिय महसूस करें।

नियमित करें एक्सरसाइज

बारिश के दिनों में हर दिन व्यायाम करने से भी आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं। हालांकि, कोरोना काल और बारिश के कारण जिम जाना कम हो गया है, ऐसे में आसान से इनडोर एक्सरसाइज जैसे बर्पीज, स्क्वैट्स, पुश-अप, लंजेज, प्लैंक्स आदि कर सकते हैं।

मानसून में हेल्दी रहने के लिए क्या ना करें (Don’ts to Stay Healthy in Monsoon)

बारिश में भीगने से बचें

बारिश होते ही हमारे अंदर का बच्चा भीगने के लिए व्याकुल हो उठता है। लेकिन, मानसून में अधिकतर लोग खुद को भीगकर ही बीमार कर लेते हैं। गले में खराश और बहती नाक की समस्या दूसरे दिन ही शुरू हो सकती है, इसलिए बारिश में देर तक भीगने से बचें। यदि आप बाहर से घर आते समय भीग गए हैं, तो तुरंत गर्म स्नान करें। बारिश के दिनों में अपने साथ छाता (Do's and Don'ts in Rainy Season in hindi) जरूर रखें।

बरसात में हरी सब्ज़ियों का सेवन है सेहत के लिए नुकसानदायक , जानें क्यों नहीं खानी चाहिए मॉनसून में पत्तेदार सब्ज़ियां

रोडसाइड स्टॉल पर ना खाएं

रो़डसाइड मिलने वाले फूड स्टॉल को देखकर अक्सर लोगों को भूख लग जाती है। तली-भुनी व मसालेदार चीजें, जैसे पूड़ी-सब्जी, समोसे, छोले भटूरे, चाट-पकौड़े लोग खाने लगते हैं। ये आपको बीमार कर सकते हैं। फास्ट फूड और स्ट्रीट स्टॉल्स पर मिलने वाली चीजों को बारिश के मौसम में खाने से आपको आसानी से जठरांत्र या पेट संबंधी समस्याएं (gastrointestinal problem) हो सकती हैं। कुछ दिनों तक सिर्फ घर का बना गरमा-गर्म खाना खाएं।

गीले कपड़ों में ऐसी रूम में ना जाएं

यदि आप घर से ऑफिस जाते समय बारिश में भीग जाते हैं, तो किसी भी कीमत पर अपने वातानुकूलित कार्यालय में प्रवेश ना करें। इससे आसानी से आपको बुखार, खांसी और ठंड लग सकती है। खुद को अच्छी तरह से सुखा लें, उसके बाद ही अपने ऑफिस डेस्क या केबिन में बैठकर काम करें। यदि बारिश नहीं रुक रही और ऑफिस जाने के लिए लेट हो रहा है, तो अपने एक जोड़ी कपड़ा रख लें, ताकि रास्ते में भीग भी गए, तो गीले कपड़ों को ऑफिस में बदल सकें।

मानसून में सीलन और फंगल आपको कर सकते हैं बीमार, इस तरह पाएं इससे छुटकारा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source