Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Tips to Protect Yourself from Pollution and Cold Waves: देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण व सर्दियों के कारण शीतलहर का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। वायु प्रदूषण और शीतलहर के कारण लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस संबंधी बीमारियां, हृदय रोग, त्वचा समस्याएं और इम्युनिटी कमजोर जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। प्रदूषण और शीतलहर के डबल अटैक से बचाव के लिए रोजमर्रा में कुछ खास टिप्स को फॉलो करना जरूरी है, ताकि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के वायु प्रदूषण और शीतलहर में खुद का ध्यान कैसे रखें। इस विषय पर अधिक जानकारी दे रही हैं अपोलो डायग्नोस्टिक्स मुंबई की रीजनल टेक्निकल चीफ डॉ. उपासना गर्ग।
डॉ. उपासना गर्ग का कहना है ठंडी हवाओं के कारण सर्दियों में वातावरण में नमी बढ़ जाती है और हवा की गति धीमी हो जाती है। वहीं, दूसरी ओर प्रदूषक कण (PM2.5 और PM10) हवा में लंबे समय तक टिके रहते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी और इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या होती है।
अगर आप भी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं। तो प्रदूषण और शीतलहर से बचाव के लिए नीचे बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें।
- प्रदूषण और शीतलहर के डबल अटैक से खुद को बचाने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क ही लगाएं। सामान्य कपड़े या सर्जिकल मास्क PM2.5 कणों से सुरक्षा नहीं दे पाते हैं।
- ठंड के कारण चलने वाली शीतलहर का असर आपके शरीर पर कम पड़े इसके लिए सही कपड़े जरूर पहनें। सर्दियों में हमेशा लेयरिंग (परतों में कपड़े) करें। सिर, कान और गर्दन को ढककर रखें। सही कपड़े पहनने से शरीर गर्म रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
- घर के बाहर के प्रदूषण को कम करना मुश्किल है, लेकिन घर के अंदर प्रदूषण को कम करने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। सुबह-शाम खिड़कियां ज्यादा देर तक न खोलें। घर के अंदर अगरबत्ती, धूपबत्ती और धूम्रपान करने से बचें। घर की हवा साफ होने से सांस से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।
- प्रदूषण और शीतलहर का असर शरीर पर कम हो, इसके लिए खानपान में भी बदलाव करें। रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। खाने में अदरक, तुलसी, शहद, आंवला, संतरा, नींबू को शामिल करें। बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी न पिएं। जहां तक संभव हो हल्का गुनगुना पानी पीने पर जोर दें।
- आप हेल्दी रहने के लिए वॉक करते हैं, तो सुबह-सुबह बिल्कुल वॉक न करें। धूप निकलने के बाद वॉक करें। जहां तक संभव हो घर के अंदर ही एक्सरसाइज और योग करें।