Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How To Protect Your Eyes During Heatwave: इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही हीटवेव की स्थिति बन रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक है और कई इलाकों में लू की मार पड़ रही है। भारत में यह समस्या विशेष रूप से गर्मियों के महीनों (अप्रैल से लेकर जून के अंत तक) देखने को मिलती है। ऐसे में, अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ पिएं, धूप में जाने से बचें और हल्के कपड़े पहनें। गर्मियों के दौरान न केवल हमारे शरीर की, बल्कि हमारी आंखों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। हीटवेव यानी लू लगने से आंखों में जलन, सूखापन, लालीमा, एलर्जी और दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, अपनी आंखों को हीटवेव से सुरक्षित रखने के लिए आपको आंखों की सही देखभाल करनी चाहिए। आइए, इस लेख में डॉ बासु आई केयर सेंटर के निदेशक, डॉ मंदीप सिंह बासु से जानते हैं हीटवेव से आंखों को बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से -
ड्राई आई: ज्यादा गर्मी और पानी की कमी की वजह से आंखों की नमी खत्म होने लगती है।
आंखों में जलन और लालिमा: आंखे लाल हो जाती है और कई लोग आँखों में जलन भी महसूस करते हैं।
फोटोफोबिया (रोशनी से संवेदनशीलता): ज्यादा धूप की वजह से आंखों में धूप या तेज़ रोशनी सहने की क्षमता कम हो जाती है।
कंजक्टिवाइटिस (आंखों की एलर्जी या संक्रमण): गर्मी के दिनों में आँखों में वायरल इन्फेक्शन और बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
धुंधली दृष्टि: कई बार गर्मी के दिनों में पानी का कम सेवन करने से या अत्यधिक गर्मी की वजह से आंखों की दृष्टि धुंधली हो सकती है।
त्रिफला आई वॉश: त्रिफला पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उस पानी से आंखें धोने से सूखापन और जलन कम होती है।
गुलाब जल: आंखों में ठंडक देने के लिए गुलाब जल का प्रयोग करें।
चंदन पेस्ट: चंदन पाउडर और गुलाब जल का लेप बनाकर मस्तक पर लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल को आंखों के पास लगाने से सूखापन और जलन से राहत मिलती है।
घृत नेत्र तर्पण: आयुर्वेद में नेत्र तर्पण एक उपाय है जो आंखों को पोषण और ठंडक प्रदान करता है।
खीरा और पोटली सेक: ठंडे खीरे के टुकड़े आंखों पर रखने से ठंडक मिलती है।
हाइड्रेशन का ध्यान रखें:नारियल पानी, आम पन्ना, और शीतली शरबत पीएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।