hamburger icon
A
Read in English

स्टडी का दावा, सुबह जल्दी उठने से डायबिटीज का रिस्क होता है कम, मधुमेह से बचा सकते है लाइफस्टाइल से जुड़े ये बदलाव भी

एक नयी स्टडी में कहा गया है कि, सुबह जल्दी जागने वाले लोगों में डायबिटीज की बीमारी का रिस्क बहुत कम होता है। (Tips to prevent diabetes )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 13, 2021 3:51 PM IST

Tips to Prevent Diabetes: रात मे ंजल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने के फायदों के बारे में अक्सर बातें की जाती हैं। बच्चों को अनुशासन सिखाते समय सबसे पहले उन्हें जल्दी सोने और जल्दी जागने की सलाह दी जाती है। सुबह जल्दी उठने की आदत को आयुर्वेद  (Ayurved) में भी सेहत के लिए फायदेमंद (benefits of early rising) बताया गया है।  क्योंकि, इससे कई प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।  वहीं,  अब हाल में सामने आए कुछ रिसर्च पेपर और स्टडीज़ में कहा गया है कि, सुबह जल्दी जागने वाले लोगों में डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी का रिस्क बहुत कम होता है। (Waking up early can help in preventing diabetes in hindi)

क्या है नींद और डायबिटीज का संबंध ? (Importance of sleeping pattern in diabetes)

इटली (Italy) की यूनिवर्सिटी ऑफ  नैपल्स फेडरिको सेकेंड (University of Naples Federico II ) द्वारा आयोजित एक स्टडी में यह पाया गया कि मोटापे से पीड़ित ऐसे लोग जो रात में जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी जागते हैं, उनमें, टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes)  की संभावना काफी कम होती है। इस स्टडी के लिए 172 वयस्कों को चुना गया। इनमें से ज़्यादातर लोगों का वजन अधिक था और इनका बीएमआई यानि बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index) 32 से अधिक था। गौरतलब है कि 18.5-24.5 तक का बीएमआई (BMI) हेल्दी माना जाता है। (Tips to Prevent Diabetes in Hindi) स्टडी के दौरान इनके स्लिपिंग पैटर्न और जीवनशैली पर ध्यान दिया गया। स्टडी को दौरान देखा गया कि-

  • जल्दी सोने और जल्दी उठने वाले लोगों की तुलना में रात में देर तक जागने वालों में डायबिटीज का खतरा 6 गुना अधिक था।
  • वही, सुबह देर तक सोने वालों में दिल की बीमारियों का रिस्क 4 गुना अधिक देखा गया।

बता दें कि, इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर (University of Leicester) और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया (University of South Australia) द्वारा किए गए कुछ अध्ययनों में भी नींद से जुड़ी आदतों और टाइप 2 डायबिटीज के बीच संबंध पाए गए थे। पुरानी स्टडीज़ में यह देखा गया था कि रात में देर तक जागने की वजह से लोगों में तनाव (Stress), पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों (Digestive system related problems) और कमज़ोर इम्यूनिटी (Weak immune power) जैसी समस्याएं अधिक होती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़े ये बदलाव बचा सकते हैं डायबिटीज से (Tips to Prevent Diabetes):

  • नियमित व्यायाम यानि एक्सरसाइज करें।
  • वजन कम करें।
  • जंक फूड, फास्ट फूड और ऑयली भोजन से परहेज करें।
  •  रात में जल्दी खाना खाएं। सोने से 3-4 घंटें पहले भोजन करना बेहतर और फायदेमंद होता है। इससे, अनिद्रा (Insomnia) जैसी नींद से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं।
  • तनाव से बचें।
  • हाइड्रेटेड रहें।
  • शक्कर, कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च वाले फूड्स का सेवन कम करें।

Diabetes Effects on Male Vs Females: क्या महिलाओं और पुरुषों पर एक जैसा असर नहीं डालती डायबिटीज?

Kale Juice Health Benefits: हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ज़रूर पीएं यह ग्रीन जूस, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी होगा कम