Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों का मौसम जारी है और इन दिनों सर्दी-खांसी और फ्लू का अधिक खतरा होता है। इन दिनों स्किन के ड्राई होने, खुजली और जोड़ों में दर्द होने का भी डर होता है। लेकिन इन दिनों सबसे बड़ी समस्या श्वसन तंत्र के संक्रमण की भी होती है। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद आपको बता रहे हैं कि सर्दियों में आपको कौन-कौन से श्वसन तंत्र के संक्रमण हो सकते हैं।
अस्थमा
यह फेफड़े की बीमारी है जिसमें वायुमार्ग का संकुचन और सूजन होती है। छींक आना, छाती में जलन, खांसी इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं। अस्थमा दो तरह के होते हैं। पहला है एलर्जिक अस्थमा जो धूल, पराग और धुएं से होता है जबकि नॉन -एलर्जिक अस्थमा कोल्ड, फ्लू, स्ट्रेस से होता है। इसलिए अस्थमा के मरीज इन दिनों अपना अधिक ख्याल रखें।
गले की खराश
गले में दर्द होना या सूखापन होने के बाद काफी दर्द और बेचैनी होने लगती है। अगर ऐसे लक्षण आपको महसूस होते हैं, तो यह गले की खराश हो सकती है। ऐसा सर्दियों के सुरन इन्फेक्शन की वजह से होता है।
फ्लू
फ्लू को इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है और यह संक्रामक श्वसन वायरस के कारण होता है। वायरस फेफड़ों को प्रभावित करता है जिससे कि लक्षण हल्के से गंभीर हो सकते हैं। इसकी वजह से आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है और स्थिति गंभीर होने पर मृत्यु भी हो सकती है। आमतौर पर बच्चों और वृद्ध लोगों को इसका अधिक खतरा होता है क्योंकि इन दिनों उनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock