सर्दियों में बढ़ सकती है अस्थमा मरीजों की प्रॉब्लम्स, अस्थमा अटैक से बचने के लिए करें ये उपाय

जैसा कि सर्दियों का मौसम रेस्पेरेटरी सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के बढ़ाने वाला मौसम माना जाता है वहीं, अस्थमा के मरीजों के लिए यह और भी कठिन साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 18, 2023 3:12 PM IST

how to prevent asthma attack in winters: सर्दियों का मौसम पुरानी बीमारियों (chronic health conditions) और उनसे जुड़ी तकलीफें और कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ा सकता है। अस्थमा की बीमारी भी ऐसी ही है। अस्थमा के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम कठिन माना जाता है क्योंकि, ठंड बढ़ने के साथ ही कई प्रकार की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए घर के बाहर निकलना जहां रिस्की माना जाता है वहीं, घर के भीतर रहने पर भी उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल, सर्दियों में ठंड बढ़ने और तापमान गिरने के कारण हवा ड्राई हो जाती है। इसी रूखी हवा में सांस लेने से हमारा श्वसन मार्ग या नेजल पैसेज भी ड्राई हो जाता है। जिससे, इरिटेशन (irritation in respiratory system) जैसी समस्याएं होने लगती हैं और अस्थमा के मरीजों की समस्याएं (problems of asthma patients in winters) बढ़ जाती हैं। जैसा कि सर्दियों का मौसम रेस्पेरेटरी सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के बढ़ाने वाला मौसम माना जाता है वहीं, अस्थमा के मरीजों के लिए यह और भी कठिन साबित हो सकता है।

क्यों बढ़ जाता है सर्दियों में अस्थमा अटैक का रिस्क

ठंड और हवा के अलावा घर के अंदर पाए जाने वाली कुछ चीजों और इंडोर पोल्यूशन के कारण भी अस्थमा के मरीजों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। घर मं जमा धूल, कॉक्रोच, जानवरों के शरीर से गिरने वाला डैंड्रफ और उनके बालों के अलावा अन्य कई कारणों से भी अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसीलिए, घर के अंदर रहने वाले लोगों को भी कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। सर्दियों में अस्थमा मरीजों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि, उनकी समस्याएं तेजी सा न बढ़ें। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो सर्दियों में अस्थमा के मरीजों के काम आ सकती हैं और इन टिप्स की मदद से अस्थमा अटैकसे बचने में भी मदद हो सकती है। (how to prevent asthma attack in winters in Hindi)

 अस्थमा अटैक से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां (precautions to prevent asthma attack in winters)

एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्थमा के लक्षण (symptom of asthma) ट्रिगर भी हो सकते हैं। इसीलिए, अस्थमा के मरीजों को ऐसे समय में अपना थोड़ा अधिक ध्यान रखना चाहिए।

  1. अपनी दवाइयां समय पर लें। दवाओं और इंहेलर (inhaler) को अपने आसपास ही रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल तुरंत किया जा सके।
  2. प्रदूषण, स्मॉग और कोहरे के वक्त घर से बाहर निकलने से बचें।
  3. ह्यूमिडिफायर (humidifiers) का इस्तेमाल करें
  4. डॉक्टर की सलाह के अनुसार सीजनल फ्लू और अन्य बीमारियों से जुड़े वैक्सीन लगवा लें।
  5. चाय या कॉफी का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
  6. अपने घर को साफ-सुथरा रखें और घर में धूल-मिट्टी जमा ना होने दें।
  7. गर्म पानी से नहाएं और नाक की सफाई के लिए भी गर्म पानी का इस्तेमाल करेँ।
  8. अपने हाथों को बार-बार साबुन पानी से साफ करें ताकि, गंदगी और धूल-मिट्टी श्वसन मार्ग तक ना पहुंचे।
  9. मास्क पहनें (wear mask) और भीड़भरे स्थानों पर जाने से बचें।
  10. खांसी, घुरघुराहट या सांस लेने से जुड़ी अन्य समस्याएं महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source