वर्क प्रेशर की वजह से हुई थी EY एम्प्लॉई की मौत, एक्सपर्ट से जानें ऑफिस स्ट्रेस को दूर करने के उपाय

How To Manage Work Stress: आजकल वर्किंग लोगों में स्ट्रेस काफी बढ़ गया है, जिसके कारण उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं वर्क स्ट्रेस को दूर करने के तरीके –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 25, 2024 6:05 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

How To Manage Work Stress: घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते लोगों में तनाव का स्तर काफी बढ़ गया है। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में कॉम्पटीशन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग हमेशा तनाव में ही रहने लगे हैं। धीरे-धीरे यह उनके जीवन का हिस्सा हो जाता है और उन्हें भारीपन महसूस होता है। खासकर, वर्क प्लेस पर वर्क प्रेशर की वजह से उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित होने लगती है। इससे न सिर्फ उनका मेंटल हेल्थ, बल्कि फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। अच्छे परफॉर्मेंस और गोल्स को पूरा करने के दबाव में कई बार लोग मानसिक समस्याओं से जूझने लगते हैं। अगर इसे समय रहते हैंडल न किया जाए, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इस भागती हुई जिंदगी के वर्क प्रेशर पर सवालिया निशान छोड़ा है। पुणे में Ernst & Young (EY) की 26 वर्षीय कर्मचारी एना सेबेस्टियन पेरायिल (Anna Sebastian Perayil) की मौत वर्क प्लेस में बढ़ते स्ट्रेस की वजह से हुई। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग वर्क प्लेस पर स्ट्रेस के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। अगर आप भी वर्क प्रेशर के स्ट्रेस से जूझ रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिन्हें फॉलो कर आप काम के स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।

काम से जुड़े स्ट्रेस के लक्षण

फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग की मनोचिकित्सक डॉ रिया गुप्ता के मुताबिक, वर्क स्ट्रेस से डील करने के लिए आपको सबसे पहले इसके लक्षणों को समझना होगा। इसके शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक, तीन प्रकार के लक्षण हो सकते हैं। शारीरिक लक्षणों की बात करें तो इसमें व्यक्ति को हर समय थकान महसूस होना, सिर दर्द, घबराहट, नींद न आना और पेट से जुड़ी समस्याएं शामलि हैं। मनोवैज्ञानिक लक्षणों में चिंता, निराशा, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई शामिल हैं। वहीं, व्यवहारिक लक्षणों में अकेले रहना, दूसरों के साथ मेल-मिलाप से बचना, काम में मन न लगना, बार-बार बीमार महसूस करना, मूड स्विंग और उदासीनता शामिल है।

स्ट्रेस और वर्क प्रेशर को मैनेज करने के टिप्स

डॉ रिया ने बताया कि वर्क स्ट्रेस से बचने के लिए आपको टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। मसलन, जो सबसे महत्वपूर्ण काम हो, उसे सबसे पहले करें। उसके बाद एक-एक करके बाकी जरूरी कामों को पूरा करें। तनाव और चिंता से बचने के लिए आप मेडिटेशन और योग का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको लगता है कि आप वर्कलोड और स्ट्रेस को झेल नहीं पा रहे हैं, तो अपने परिवारजनों, दोस्तों या फिर किसी प्रोफेशनल की मदद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source