Doctor's Day 2020: जब डॉक्टर से मिलें तो इस तरह पूछें अपनी सेहत और बीमारी से जुड़े सवाल

तमाम कारणों के चलते बहुत से मरीज़ डॉक्टर से मिलने पर अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। जिससे डॉक्टर को मरीज की स्थिति समझने और इलाज में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जो आपकी झिझक को दूर करने में मदद करेंगी और अगली बार जब आप अपने डॉक्टर से मिलेंगे तो बेबाकी से अपनी बात रख पाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2020 2:29 PM IST

Doctor's Day 2020: डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। क्योंकि, वे बीमारियों से बचाकर मरीज़ को बेहतर और नयी ज़िंदगी देते हैं। तो वहीं, मुश्किल सर्ज़रीज़ और ट्रीटमेंट्स की मदद से जानलेवा स्थितियों से भी वे अपने मरीज़ों को मौत के मुंह से खींच लाते हैं। चिकित्सकों के इन्हीं परोपकार और समाजसेवा के भाव को समर्पित है डॉक्टर्स डे (Doctor's Day 2020), जो हर साल मनाया जाता है। ताकि, उनके प्रति लोग सम्मान व्यक्त कर सकें।  लोग डॉक्टर की बतायीं बातों का पालन सकरते हैं और उनसे पूछकर ही अपनी दवाइयों, खान-पान या बीमारी से बचने के अन्य उपाय करते हैं।  लेकिन, वहीं कई लोग ऐसे हैं जो डॉक्टर से मिलने के बावजूद भी अपने लिए सही जानकारी नहीं पता कर पाते। तमाम कारणों के चलते बहुत से मरीज़ डॉक्टर से मिलने पर अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। जिससे डॉक्टर को मरीज की स्थिति समझने और इलाज में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जो आपकी झिझक को दूर करने में मदद करेंगी और अगली बार जब आप अपने डॉक्टर से मिलेंगे तो बेबाकी से अपनी बात रख पाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स। (Tips to make the most of a visit to doctor in hindi)

विजिट से पहले कर लें तैयारी

जब, भी डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लें। तो, क्लिनिक जाने से पहल अपनी तैयारी पूरी कर लें। डॉक्टर से क्या-क्या बातें करनी है और क्या-क्या पूछना है इसे पहले ही तय कर लें। चाहें तो एक लिस्ट बना लें। ऐसा करने से आप डॉक्टर को बिलकुल सटीक उपचार देने में मदद करेंगे जो आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा। कुछ स्टडीज़ में ऐसा पता चला है कि बहुत से मरीज़ अपने डॉक्टर से मिलने पर अपनी समस्याओं के बारे में भूल जाते हैं। इसी तरह वे डॉक्टर द्वारा बतायी गयीं टिप्स को भी पूरी तरह याद नहीं रख पाते। ऐस में नोट्स बनाना एक सही तरीका होगा अपने सारे डाउब्ट्स को सुलझाने का।

डॉक्टर से ना छुपाएं कुछ भी

यह भी एख बडी ग़लती है जो मरीज़ अक्सर करते हैं। शर्म, झिझक या डर के मारे वे डॉक्टर को अपनी बीमारी के साथ लक्षणो के बारे में नहीं बताते। इससे, डॉक्टर को आपकी बीमारी का इलाज करने में भी दिक्कत आ सकती है। इसीलिए, अपने डॉक्टर को ज़रूर बताएं कि आपको किस प्रकार की परेशानियां हो रही हैं। रिकॉर्ड बनाएं और लिखें कि आपको कौन-सी परेशानी कब से शुरु हुई। इन सारी परेशानियों के बारे में डॉक्टर को बताएं। उनसे कुछ छुपाए नहीं।

ट्रीटमेंट की सही जानकारी लें

अपॉइंटमेंट के दौरान डॉक्टर से अपनी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में सही जानकारी लें। आपके मन में जो भी सवाल हों वह इनसे पूछें। हिचकें नहीं, डॉक्टर से पूछें कि आपकी स्थिति गम्भीर होने के बाद क्या हो सकता है। इसी तरह अपनी स्थिति को संभालने के लिए आप क्या कर सकते हैं। अगर डॉक्टर द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द या बीमारी से जुड़ी जानकारियां समझ में ना आ रही हों। तो, उनसे पूछें और दोबार सबकुछ एक्सप्लेन करने की रिक्वेस्ट करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source