Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to keep your lungs healthy: बढ़ता प्रदूषण फेफड़ों पर गंभीर प्रभाव डालता है और यह स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का कारण भी बनता है। प्रदूषण में मौजूद हानिकारक तत्व, जैसे कि प्रत्येक सांस में घुले रासायनिक कण, धूल, गाड़ियों का धुंआ, उद्योगों से निकलने वाली गंदगी और अन्य हानिकारक गैसें, फेफड़ों की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती हैं, जिस कारण फेफड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जो लंबी अवधि में सांस की समस्याएं और अन्य श्वसन संबंधित विकारों को जन्म दे सकता है। इसके कारण श्वसन तंत्र में सूजन, संक्रमण और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि अस्थमा, COPD और फेफड़ों का कैंसर। इसलिए प्रदूषण से बचने के लिए हमें सावधान रहना चाहिए, और घर में स्वच्छ हवा, शारीरिक व्यायाम और सही आहार अपनाना चाहिए। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने जीवनशैली और आहार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की आवश्यकता है। आज हम आपको इस प्रदूषण से निपटने के कुछ असरदार उपाय बता रहे हैं।
फेफड़ों को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार बहुत लाभकारी होता है। फल और सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन सी, ई, और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व फेफड़ों को नुकसान से बचाते हैं। विशेष रूप से सिट्रस फल (नारंगी, नींबू, मौसमी) और पालक, ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फेफड़ों के लिए फायदेमंद हैं।
प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए घर के अंदर स्वच्छ वायु बनाए रखना महत्वपूर्ण है। आप हवा शुद्ध करने वाले पौधे जैसे- आलावरिया, स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो हवा में मौजूद हानिकारक रसायनों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। यदि आपके घर में वायु प्रदूषण बहुत अधिक है, तो एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने से घर की हवा में मौजूद हानिकारक कणों (जैसे PM2.5) को कम किया जा सकता है।
योग और प्राणायाम फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत प्रभावी होते हैं। विशेष रूप से अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसी श्वास संबंधी तकनीक फेफड़ों को साफ करने, अधिक ऑक्सीजन प्राप्त करने और श्वसन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती हैं। इसलिए हर दिन कुछ मिनट गहरी सांसें लेने से, न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह आपके फेफड़ों के कार्य को भी बेहतर करता है।
आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां जैसे वॉकिंग, दौड़ना, साइकिल चलाना व अन्य कार्डियो वर्कआउट फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाते हैं और उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद करते हैं। जब हम शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, तो फेफड़े अधिक ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं, जिससे उनकी क्षमता और ताकत बढ़ती है। इसमें तैराकी एक बेहतरीन व्यायाम है, जो श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और फेफड़ों को पॉल्यूशन से बचाए रखता है। पानी में तैरने से श्वास संबंधी क्षमता बेहतर होती है और फेफड़े अच्छे से कार्य करते हैं।
- सिगरेट से बचें, क्योंकि धूम्रपान फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है और प्रदूषण के प्रभाव को बढ़ा सकता है।
- प्रदूषण वाले समय में बाहर न निकलें यानी जब वायु प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तो बाहर जाने से बचें।
- यदि आपको बाहर जाना जरूरी है, तो एन95 मास्क पहनें, जो हवा में मौजूद हानिकारक कणों को फिल्टर कर सके और फेफड़ों को प्रदूषण से बचा सके।