Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covid-19 Spread: आपके कम्प्यूटर टेबल पर कोरोना वायरस रह सकता है 3 दिनों तक सक्रिय, लॉकडाउन में कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम? ऐसे रखें अपनी डेस्क को इंफेक्शन-फ्री

आपकी डेस्क पर रखी चीज़ों मसलन आपके कम्प्यूटर, नोटबुक्स, पेन्स और की-बोर्ड पर यह वायरस अनूकूल माहौल पाकर कई-कई दिनों तक सक्रिय रह सकता है। ऐसे में आपकी डेस्क से कोविड-इंफेक्शन फैलने का ख़तरा भी बढ़ जाता है। इसीलिए,  वर्क फ्रॉम करते हुए अपनी डेस्क या वर्क स्टेशन की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

Covid-19 Spread: आपके कम्प्यूटर टेबल पर कोरोना वायरस रह सकता है 3 दिनों तक सक्रिय, लॉकडाउन में कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम? ऐसे रखें अपनी डेस्क को इंफेक्शन-फ्री

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 16, 2020 3:50 PM IST

Tips to keep Workstation Infection-free:  कोरोना वायरस की महामारी (Coronavirus Pa,ndemic) ने भारत में 12 हजार से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 infection) को कम्यूनिटी स्प्रेड (community spread) में तब्दील होने से रोकने के लिए देशभर में चल रहे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब है कि 3 मई तक लोगों को अपने घरों में ही रहना होगा और जो लोग घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं उन्हें, कुछ और दिन वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) करना होगा। लेकिन, ऐसे लोगों को अपनी साफ-सफाई और कोविड इंफेक्शन से बचाव के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा गाइडलाइन्स का पालन करने की सलाह दी गयी है। अपने हाथों को बार-बार धोएं और इनके साथ ही अपनी डेस्क या वह जगह जहां आप ऑफिस का काम करते हैं, उसे भी साफ करना ना भूलें। क्योंकि, वहां कोरोना वायरस मौजूद हो सकता है। (Tips to Clean Workstation at Home)

अलग-अलग सतहों पर कई दिनों तक ज़िंदा रह सकता है कोरोना वायरस (Coronavirus Life Span on different surfaces)

कुछ सप्ताह पहले न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (New England Journal Of Medicine) में एक स्टडी प्रकाशित की गयी। जिसमें, कुछ रिसर्चस के आधार पर बताया गया कि कोरोना वायरस कॉपर पर लगभाग 4 घंटे, कार्ड बोर्ड पर 24 घंटे तो प्लास्टिक पर 72 घंटों तक ज़िंदा रह सकता है। इसी तरह लकड़ी पर यह वायरस 24 घंटे तो वहीं बैंक नोट पर 2 दिन  तक ज़िंदा रह सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि आपकी डेस्क पर रखी चीज़ों मसलन आपके कम्प्यूटर, नोटबुक्स, पेन्स और की-बोर्ड पर यह वायरस अनूकूल माहौल पाकर कई-कई दिनों तक सक्रिय रह सकता है। ऐसे में आपकी डेस्क से कोविड-इंफेक्शन फैलने का ख़तरा भी बढ़ जाता है। इसीलिए,  वर्क फ्रॉम होम करते हुए अपनी डेस्क या वर्क स्टेशन की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

ऐसे रखें अपनी 'वर्क फ्रॉम होम' डेस्क  को इंफेक्शन फ्री:

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय यानि हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक किसी भी तरह की साफ-सफाई करने से पहले सफाई करने वाले व्यक्ति को गल्व्ज़, ट्रिपल लेयर मास्क और रबर के जूते पहनने चाहिए। इससे, वे इंफेक्शन से खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।

Also Read

More News

सैनिटाइज़र या वाइप से डेस्क को पोंछे:

जैसा कि किसी वर्क स्टेशन पर काम करते समय, कम्प्यूटर का माउस, की-बोर्ड और माउस पैड बार-बार हमारे हाथों के सम्पर्क में आते हैं। इसीलिए,  इनकी सफाई और सैनिटाइजेशन महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही कुर्सी के हैंडल, टेबल, पेन, चाय-कॉफी के कप और नोटबुक को किसी सैनिटाइज़िंग वाइप या गीले कपड़े से पोंछना चाहिए। सैनिटाइज़र या वाइप (disinfecting wipe) उपलब्ध ना होने पर किसी साफ कपड़े को गर्म-पानी और डिस्इंफेक्टिंग लिक्विड के घोल में डुबोकर निचोड़े। फिर, इससे, डेस्क पर रखी चीज़ों की सफाई करें।

फोन को भी करें सैनिटाइज

वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोग फोन का भी इस्तेमाल बहुत अधिक करते हैं। इसीलिए, अपने फोन को भी डिस्इंफेक्टिव वाइप से पोंछें। अगर, आपको अपना फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देना पड़े या उनके मोबाइल का आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो, बात करने से पहले उसे किसी सूखे कपड़े या टिश्यू पेपर से पोंछ लें। फोन को कानों पर लगाएं लेकिन, चेहरे से दूर रखते हुए बात करें। इससे, मुंह, स्किन और नाक के हिस्से को इंफेक्शन और वायरस से सुरक्षित रखा जा सकता है।

Rujuta Diwekar Fitness Tips: लॉकडाउन में नहीं कर पा रहे वर्कआउट, तो कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये 3 चेयर एक्सरसाइज़ेस, क्वारंटाइन में बने फिट और एक्टिव

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Management during Lockdown: कम एक्सरसाइज़ और ओवरइटिंग से बढ़ सकता है वजन, लॉकडाउन में वेट लॉस होता रहेगा, बस अपनाएं ये 4 हेल्दी इटिंग टिप्स