Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लापरवाही करने से बरसात में बढ़ जाती हैं किडनी की कई बीमारियां, जानें मानसून में किडनी को हेल्दी रखने के सभी उपाय

बरसात के मौसम के साथ जहां कई प्रकार की वायरल बीमारियों और इंफेक्शन्स का खतरा बढ़ जाता है वहीं, किडनी से जुड़ी कई समस्याएं भी इस मौसम में बढ़ सकती हैं।

लापरवाही करने से बरसात में बढ़ जाती हैं किडनी की कई बीमारियां, जानें मानसून में किडनी को हेल्दी रखने के सभी उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 15, 2022 2:42 PM IST

Kidney Health In Monsoon:किडनी शरीर का एक ऐसा अंग है जो शरीर  की कई कार्यप्रणालियों में मदद करता है और शरीर में मौजूद हानिकारक और विषैले तत्वों को छानकर उन्हें शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर लेवल (blood pressure) को संतुलित रखने और लाल ब्लड सेल्स (red cells) के निर्माण में भी किडनी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बरसात के मौसम के साथ जहां कई प्रकार की वायरल बीमारियों और इंफेक्शन्स का खतरा बढ़ जाता है वहीं, किडनी से जुड़ी कई समस्याएं भी इस मौसम में बढ़ सकती हैं। दरअसल, जीवाणुओं और बैक्टेरिया के पनपने की प्रक्रिया बरसात के मौसम में तेज हो जाती है जिससे शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

बरसात में क्यों बढ़ जाती हैं किडनी की बीमारियां?

Also Read

More News

जैसा कि बरसात में दूषित पानी (contaminated water) के सम्पर्क में आने, दूषित भोजन करने और मच्छरों के काटने से कई प्रकार की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के अलावा बरसात में  अक्यूट गैस्ट्रो, टाइफाइड और हेपेटाइटिस  जैसी बीमारियां भी बरसात के मौसम में बढ़ सकती हैं जिनमें किडनी को बहुत अधिक नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में बारिश के दिनों में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कुछ विशेष सावधानियां बरती जा सकतीं हैं। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में यहां पढ़ें। (Tips for healthy kidney in Monsoon in Hindi)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात में किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय

  • अपने आसपास साफ-सफाई रखें। ताकि, बैक्टेरिया, मच्छर-मक्खियों और कीटाणुओं को पनपने से रोका जा सकता है।
  • बिना जरूरत किसी सामान या सतह को छूने से बचें।
  • घर की कुंडी, डोरबेल, पानी के नल और उन सभी चीजों की रोजाना सफाई करें जिन्हें बार-बार हाथ लगाया जाता है।
  • पानी हमेशा उबालकर ही पीएं। नल के पानी को उबालकर छान लें और उसे ठंडा करके उसका सेवन करें।
  • घर पर बना भोजन करें और बाहर का खाना ना खाएं।
  • ठेलों पर बिकने वाली चाट, पानी-पुरी, शर्बत और मोमोज जैसी चीजों का सेवन ना करें।
  • हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। खाने से पहले और बाथरूम के इस्तेमाल, जूते-चप्पलों को छूने के बाद या किचन में काम करते समय साबुन और पानी से अपने हाथ जरूर धोएं।
  • पहले से कटी सब्जियां-फल, सलाद आदि का सेवन ना करें।
  • हमेशा ताजा और गर्म खाना ही खाएं।