... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : April 21, 2021 7:02 PM IST
गर्मियों में आपका लिवर फूलकर बन सकता है 'गोल-गप्पा', इन 4 टिप्स से गर्मी में अपने लिवर को न बनने दें 'फैटी लिवर'
शरीर पर अतिरिक्त फैट जमा हो जाने का मतलब है कि आपके शरीर के लिए मुश्किलें शुरू हो चुकी हैं, जो न तो आपके लिए और न ही आपके लिवर के लिए भी अच्छा होता है। दरअसल जब आपके लिवर पर बहुत ज्यादा फैट बनने लगता है तो आप फैटी लिवर की शिकायत से ग्रस्त हो जाते हैं। फैटी लिवर की स्थिति में आपके लिवर पर 5 प्रतिशत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीने से भी फैटी लिवर की शिकायत हो जाती है। फैटी लिवर की कई कंडीशन नॉन-अल्कोहल लिवर बीमारी (एनएएफएलडी) की व्यापक श्रेणी में आती है, जो भारत में बच्चों से लेकर बढ़ों को होने वाली लिवर की समस्या में सबसे आम हैं। लखनऊ के रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी, डीएम, गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी कन्सलेन्ट डॉ. प्रवीण झा के मुताबिक, शराब से होने वाले फैटी लिवर का सबसे आम लक्षण है जी मिचलाना। अगर आप कुछ दिनों से खाना न पचने की शिकायत से परेशान हैं तो ये 4 तरीके अभी से शुरू कर दें।
डॉ. प्रवीण झा के मुताबिक, अगर आपको समस्या ज्यादा हो गई है तो आप लिवर सिरोसिस के सभी संकेत और लक्षण देख सकते हैं । इसके लक्षणों में
1-भूख में कमी
2- त्वचा का पीला पड़ना
3- खुजली
4- हल्की चोट और थकावट आदि शामिल होती है।
रिसर्च के अनुसार, लिवर को 16 प्रतिशत फैट आपकी डाइट से ही मिलता है और इसका ज्यादातर हिस्सा आपके रक्त में होने वाले फैटी एसिड से आता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी डाइट में जरूरी बदलाव करें ताकि शरीर में अतिरिक्त कार्ब न जाएं क्योंकि अक्सर ये कार्ब फैट में परिवर्तित हो जाते हैं और लिवर पर फैट बढ़ाते हैं। ज्यादा फ्रुक्टोज युक्त खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थ भी लिवर पर फैट बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप हाई फ्रुक्टोज वाले फल खा रहे हैं तो आपके शरीर का वजन 2 प्रतिशत और आपके लिवर पर फैट 27 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
फैटी लिवर जैसी परेशानी से बचने के लिए जैतून का तेल, नट्स और एवोकाडो वाली पौष्टिक डाइट लें। आपको प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए क्योंकि ऐसा पाया गया है कि प्रोटीन लिवर फैट को 20 प्रतिशत कम करता है। इसके अलावा आप ग्रीन टी पी सकते हैं, जो कैटेचिन से भरी होती है और फैटी लिवर में फैट और सूजन को कम करने में मदद करती है।
गर्मियों में अगर आपका मन पानी पीने के बजाए फलों का जूस पीने का करता है तो ज्यादा मात्रा में जूस का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या सामने आ सकती है। फलों का रस शरीर में फैट बढ़ा सकता है। इसलिए इसके बजाए पानी पिएं क्योंकि पानी लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपके लिवर को हेल्दी रखता है।
30 से ज्यादा बीएमआई वाले व्यक्ति को फैटी लिवर का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए शारीरिक मेहनत करें ताकि लिवर के साथ-साथ शरीर से भी फैट कम हो। लिवर के फैट को कम करने के लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग(HIIT) को भी लाभकारी माना गया है। इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने की जरूरत होती है।