
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 9, 2021 10:02 PM IST
Tips To Get Rid of Alcohol Addiction: लॉकडाउन के दौरान घर में रह रहे लोगों में शराब पीने की लत भी बढ़ती दिखायी दी। वहीं, शराब की दुकानों पर स्टॉक उपलब्ध होने के कारण भी ज़्यादातर लोगों ने अपनी इस लत से छुटकारा पाने के लिए भी कोई खास उपाय नहीं किए। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉकडाउन में एक भ्रांति यह भी फैली कि अल्कोहल के सेवन से कोरोना से सुरक्षा मिलती है और यही वजह है कि पीनेवालों ने अपने व्यसन को छोड़ने का इरादा भी नहीं लिया।
अब देश में कोविड की दूसरी लहर तेज़ हो रही है और इसकी रफ्तार कम करने के लिए देशभर में राष्ट्रीय लॉकडाउन लगने की अटकलों के बीच तमिलनाडु में सोमवार से शराब की दुकानें बंद करने की घोषणा की गयी है। इस आदेश के अनुसार, 2 सप्ताह के लिए राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में शराबियों को तलब लगने पर उनके परिवार के सदस्यों को अपने प्रियजनों को उनका ध्यान रखने की सलाह दी गयी है। (Tips To Get Rid of Alcohol Addiction in Hindi)

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अनुभवी कंसल्टेंट की सलाह है कि अल्कोहल के आदी लोगों को तलब लगने पर उनका ध्यान भटकाने के लिए घरवाले को कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। (Tips to Control Alcohol Cravings) जैसे-
टीटीके अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट जैकलीन डेविड का कहना है कि, " यह ऐसा मौका है जब शराबियों के परिवार के सदस्य उनकी इस बुरी आदत को छुड़ाने का काम कर सकते हैं। लेकिन, परिवार के सदस्यों को इस अवसर का इस्तेमाल समझदारी और सूझबूझ के साथ करना होगा।"उन्होंने आगे कहा कि कहा कि जब कोई शराबी को शराब नहीं मिलती तो ऐसे में उसमें बिथड्राइल सिम्पट्स (Withdrawal symptoms) दिखायी दे सकते हैं। (Tips To Get Rid of Alcohol Addiction)

डॉ. जैकलीन कहती हैं कि, विथड्राअल सिम्पट्स या निर्लिप्तता के लक्षण वालों की डायट में भी विशेष बदलाव करने चाहिए। इसके लिए इस तरह की चीज़ें उन्हें खिलायी जा सकती हैं। उन्हें ढेर सारी सब्ज़ियां सलाद,चाट या अन्य स्वादिष्ट तरीकों से तैयार करें और परोंसें। दिन में 3-4 से बार ऐसा करें। उन्हें तरल पदार्थ बार-बार पिलाना चाहिए। (Diet tips for Alcohol Addicts)
जैकलीन ने कहा, "शराबी को पानी में चीनी के साथ नींबू का रस और नमक मिलाकर पीने के लिए दिया जा सकता है या कोई अन्य रस भी पिलाया जा सकता है। परिवार के सदस्यों को चाहिए कि वे शराबी को विचलित न होने दें, बातचीत कर उसके दिमाग को व्यस्त रखें। खूब खिलाएं, क्योंकि भूखे पेट रहने पर वह शराब के लिए तरस जाएगा।"
अल्कोहल की लत छुड़वाने के लिए नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन फायदेमंद है।
जैकलीन डेविड ने कहा कि कई लोगों को पता ही नहीं है कि शराब का लती होना एक मानसिक और तंत्रिका संबंधी बीमारी है, जिसकी चिकित्सा की जरूरत है। साल 2020 के लॉकडाउन के दौरान पानी के साथ पेंट वार्निश पीने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी और दो व्यक्तियों ने पानी के साथ आफ्टर शेव लोशन पीने के बाद अपनी जान गंवा दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के सदस्यों को सैनिटाइजर, आफ्टर शेव लोशन और अल्कोहल युक्त तरल पदार्थो को छुपाकर रखना चाहिए।
शराब की आदत छुड़ाने के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दारान सरकारी अस्पतालों ने बेचैन शराबियों को डिटॉक्स दवा दी थी। इस बीच, सरकार द्वारा दो सप्ताह के लिए शराब की दुकानों को बंद करने की घोषणा के बाद राज्य में शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।
(आईएएनएस)