... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 22, 2017 3:53 PM IST
ऑफिस में काम का बोझ, क्लाइंट, बॉस की फटकार आदि से गुस्सा आना और दिमाग को शांत रखना बड़ा मुश्किल काम है। आपको बता दें कि इससे आपकी सेहत और इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है। खैर, अगर आप भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो आपको इन आसान तरीकों पर अमल करना शुरू कर देना चाहिए। इनसे आपको ऑफिस में गुस्सा कम करने और कूल रहने में मदद मिलेगी।
1) अच्छा खाएं
खाने से मूड को सही करने में मदद मिलती है। कुछ चीजों से तनाव कम होता है। गुस्से को कंट्रोल करने के लिए आप फ्रेश फ्रूट्स, कच्ची सब्जियां, चॉकलेट और ग्रीन टी ले सकते हैं।
2) हर चीज को गंभीरता से न लें
आपको हर चीजें दिल से सोचने से बचना चाहिए। इसके अलावा यह सिर्फ एक अस्थायी चीज़ हो सकती है। लोग बुरा काम करते हैं या अनुचित व्यवहार करते हैं। हर चीज को गंभीरता से लेकर अपना दिन खराब ना करें।
3) एक्सरसाइज
अगर आप किसी से ज्यादा ही परेशान हो गए हैं, तो गहरी सांस लें या कुछ योग और मैडिटेशन करें। इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगे।
4) फन विडियो देखें
खुद को हंसी की खुराक दो। रोजाना काम के अलावा कम से कम दस मिनट कुछ फन विडियो देखें। हंसना गुस्से को कम करने का आसान तरीका है।
5) अपना प्रेस्पेक्टिव बदलें
अपने सीनियर की हर बात पर निराश ना हों। चीजों को उसके नजरिये से भी देखने की कोशिश करें कि क्या उसका एक्शन या शब्द उचित हैं। इससे निश्चित रूप से आपको शांत होने में मदद मिलेगी।
6) फ्रेंड से बात करें
कलीग्स से फाइट करने की बजाय अपने किसी अच्छे दोस्त से फोन पर बात कर लें और अपने गुस्सा वहां निकाल लें। चर्चा करने से आपको शांत होने और काम पर ध्यान लगाने में मदद मिलेगी।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.