Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में करना चाहते हैं ब्लड प्रेशर कंट्रोल, तो करें दही का सेवन, जानें इसके अन्य हेल्दी फायदे

ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप दही से बनी लस्सी या छाछ का सेवन करें। कुछ वर्ष पहले जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में छपी एक स्टडी में दावा किया गया कि दही में से बने पेय पदार्थों में बायोएक्टिव प्रोटीन होता है। जो, एंटी-वायरस, एंटी-बैक्टेरियल और कैंसर से सुरक्षा देता है। इससे हायपरटेंशन वाले लोगों को फायदा होता है।

गर्मियों में करना चाहते हैं ब्लड प्रेशर कंट्रोल, तो करें दही का सेवन, जानें इसके अन्य हेल्दी फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 3, 2020 7:11 PM IST

Curd for Blood Pressure Control: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या (High Blood Pressure) में मरीज़ को अपने ब्लड प्रेशर लेवल पर हमेशा नज़र रखनी पड़ती है। क्योंक, ब्लड प्रेशर लेवल हाई होने के कारण मरीज़ को कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। लेकिन, ऐसे में ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल (How to control High BP) करने के लिए आप दही से बनी लस्सी या छाछ का सेवन करें। कुछ वर्ष पहले जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में छपी एक स्टडी में दावा किया गया कि दही में से बने पेय पदार्थों में बायोएक्टिव प्रोटीन होता है। जो, एंटी-वायरस, एंटी-बैक्टेरियल और कैंसर से सुरक्षा देता है। इससे हायपरटेंशन वाले लोगों को फायदा होता है। (Curd for Blood Pressure in Hindi)

दही है हाई बीपी कंट्रोल का आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा ( Eating Curd for Blood Pressure)

इसी तरह आयुर्वेद में भी छास को उच्च रक्तचाप यानि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए फायदेमंद बताया गया है। इसीलिए, कई परिवारों में भोजन के बाद एक गिलास छास पीने का नियम फॉलो किया जाता है।

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए लोग कोल्ड्रिंक, फ्रूट जूस और आइसक्रीम जैसी चीज़ों का सेवन करते हैं। भारत में गर्मियों में दही से बने ड्रिंक्स बहुत ज़्यादा पीए जाते हैं। जैसा कि, दही घर-घर में मिल जाता है। इसीलिए, यह सबके भोजन का हिस्सा होता औऱ किसी ना किसी रूप में इसका सेवन लोग करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि दही से बनी मीठी लस्सी और नमकीन छाछ पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है। आइए हमें बताते हैं कि कितना हेल्दी है छाछ और लस्सी का सेवन और क्यों लोगों को गर्मियों में ज़रूर पीने चाहिए ये देसी कूल ड्रिंक्स।

Also Read

More News

इन समस्याओं पर भी असरदार है दही:

डायजेशन बढ़ाए

गर्मियों में खाना धीमी गति पचता है। तो, कई लोगों को भोजन खाने के बाद इनडायजेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे लोगों को खाने के बाद छाछ पीना चाहिए। इससे आपकी बदहजमी की समस्या कम हो जाएगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कमज़ोरी

दही से बनी लस्सी और छाछ में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो, शरीर का पोषण करते हैं। खासकर, इसमे विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। बी कॉम्प्लेक्स विटामिन्स में राइवोफ्लेवीन होते हैं, जिनका मुख्य काम भोजन को एनर्जी में तब्दील करना है। (Curd for Blood Pressure control in Hindi)