क्या इंसुलिन के बिना भी कंट्रोल हो सकता है डायबिटीज! ट्राई करें ये 5 तरीके

इंसुलिन के बिना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना संभव है लेकिन इसके लिए डायबिटिक्स को कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 19, 2022 5:39 PM IST

Tips to control diabetes without Insulin:डायबिटीज मरीजों में बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों और इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को लगता है कि डायबिटीज के हर मरीज को दवाओं या इंसुलिन की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन, यह सच नहीं है क्योंकि हाई ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए हर डायबिटीज रोगी को इसकी जरूरत नहीं पड़ती। डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार इंसुलिन की सलाह देते हैं और कई मामलों में बिना इंसुलिन ही मधुमेह को कंट्रोल में रखने के प्रयास किए जाते हैं। वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो दादी-नानी के नुस्खे या घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने की कोशिश करते हैं। वहीं, ऐसे लोग जिन्हें इंसुलिन की जरूरत तो होती है लेकिन कुछ कारणों से उन्हें इसकी सलाह नहीं दी जाती। डायबिटीज के ऐसी ही मरीजों को अपना काफी ख्याल रखना पड़ता है।

इंसुलिन के बिना डायबिटीज मैनेज करने के तरीके?

इंसुलिनके बिना ब्लड शुगर लेवल करना संभव है (Tips to control diabetes without Insulin in Hindi) लेकिन इसके लिए डायबिटिक्स को कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है।  बता दें कि डायबिटीज के मरीजों को अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना बहुत महत्वपूर्ण है और रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे-मोटे लेकिन हेल्दी बदलाव करने से डायबिटीज को गम्भीर होने से रोका जा सकता है। इसके साथ ही इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  1. डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए पौष्टिक और संतुलित डाइट बहुत महत्वपूर्ण है और डायबिटिक्स को ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करना ही होता है। डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाने चाहिए।
  2. हर दिन कम से कम 30 मिनट कसरत करें और  सप्ताह में कम से कम 5 दिन वर्कआउट जरूर करें।
  3. तनाव और थकान को कम करने के लिए रोजाना भरपूर नींद सोएं।
  4. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए बहुत से लोगों को इंसुलिन की जगह गोलियां खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, इन दवाओं का सेवन शुरू या बंद करने से पहले अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  5. बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index) भी डायबिटीज के लक्षणों को गम्भीर बनाने का काम कर सकते हैं। इसीलिए, टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी बीएमआई मेंटेन करें। इसके लिए वजन कम करें।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।

यह भी पढ़ें-

रोज रात दूध में मिलाकर पीएं इनमें से कोई 1 चीज, ब्लड शुगर लेवल रहेगा हमेशा अंडर कंट्रोल

छोटे बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हेल्दी रहना हो सकेगा आसान

वेट लॉस करने वाला 1 ऐसा फूड जो कुछ ही दिनों में पिघला देगा सारा फैट, जानें इसके सेवन के तरीके

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source