hamburger icon
A
Read in English

दवाएं ही नहीं ये आदतें भी कम करेंगी डायबिटीज, जानें ब्लड शुगर कम करने वाली 4 आदतों के बारे में

Diabetes control tips: डायबिटीज एक जेनेटिक और लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसका जड़ से कोई इलाज नहीं है। लेकिन दवाओं और कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से इसे कंट्रोल करके रखा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 7, 2023 3:37 PM IST

Tips to control diabetes: डायबिटीज का खतरा आजकल सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों में भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल, खराब लाइफस्टाइल और सही डाइट न होने की वजह से ही लोगों को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डायबिटीज एक ऐसा रोग है, जिसका जड़ से कोई इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं की मदद से आप अपने ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं। लेकिन पूरी तरह से दवाओं पर निर्भर रहना नुकसानदायक हो सकता है और इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए जितना हो सके डायबिटीज को अगर नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जाए तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको भी सिर्फ दवाओं पर निर्भर न रहने और कुछ नेचुरल तरीकों से ब्लड शुगर कम करने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में जो ब्लड शुगर कम करती हैं -

1. जल्दी उठे जल्दी सोएं (waking up early)

यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी नींद को लेकर थोड़ा सीरियस होने की जरूरत है। आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरत से ज्यादा या कम नींद दोनों ही हानिकारक हो सकती हैं। साथ ही गलत समय पर सोना भी आपके ब्लड शुगर लेवल के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए रात को समय पर सोएं ताकि आप अपनी नींद पूरी करके समय पर उठ सकें।

2. दिमाग को ठंडा रखें (calm you mind)

स्ट्रेस को डायबिटीज के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक माना गया है। मेडिकल साइंस के मुताबिक जब भी हमारा स्ट्रेस लेवल बढ़ता है, तो कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगते हैं। ये हार्मोन आपके शरीर में इंसुलिन के कार्य को प्रभावित करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में दिक्कत होने लगती है।

3. खाली पेट न रहें (Do not skip meals)

ज्यादा लंबे समय तक खाली पेट रहना भी आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाने लगता है। इसलिए खाना समय पर ही खाएं और किसी भी समय का खाना न छोड़ें। साथ ही साथ खाने के समय के बीच में हेल्दी स्नैक्स लेना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा रहता है। ड्राई फ्रूट्स, स्प्राउट्स, फल या सलाद आदि को स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है।

4. घर का बना खाएं (Eat home cooked meals)

डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए घर का खाना खाने की आदत जरूर डालनी होगी। जितना हो सके घर का पका खाना ही खाएं। बाहर का तैयार खाना मिलावटी हो सकती है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकता है। सात ही जंक फूड्स आदि से पूरी तरह से दूरी बना कर रखें क्योंकि ये आपके लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: हालांकि, इन टिप्स का इस्तेमाल दवांओं के वैकल्पिक रूप में नहीं किया जाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा का इस्तेमाल बंद या शुरू नहीं करना चाहिए।