Controlling Diabetes Naturally: बिना दवाई भी कंट्रोल हो सकता है डायबिटीज, जानेंं सही तरीके

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो डायबिटीज को नेचुरली भी कंट्रोल किया जा सकता है। यहां पढ़ें डायबिटीज कंट्रोल में रखने के ऐसे ही कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में-

WrittenBy

Written By: The Health Site Web Desk | Published : August 6, 2023 3:35 PM IST

डायबिटीज (मधुमेह ) एक ऐसी बिमारी है जिसको सिर्फ कम किया जा सकता है पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। पहले यह बीमारी उम्रदराज लोगों में देखने को मिलती थी पर अब यह बीमारी कम उम्र के लोगों में भी आम हो गयी है।  युवाओं और बच्चो में भी अब हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या  देखने को मिल रहीं है और इनमें से अधिकांश लोगों में टाइप-2-डायबिटीज की स्थिति देखी जाती है। बता दें कि टाइप 2 डायबिटीज की वजह लोगों की गलत आदते और दिनचर्या ही होती है। डायबिटीज में शरीर की कोशिकाएं शरीर में बनने वाली ऊर्जा या शुगर को अवशोषित नहीं कर पाती। जिसके कारण शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है।

डायबिटीज में हेल्दी रहने के लिए और बढ़े शुगर के नुकसान से बचने के लिए इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करना महत्वपूर्ण है। जिसके लिए लोगों को दवाइयों और इंसुलिन इंजेक्शन्स की भी जरूरत पड़ सकती है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो डायबिटीज को नेचुरली भी कंट्रोल किया जा सकता है। यहां पढ़ें डायबिटीज कंट्रोल में रखने के ऐसे ही कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में-

किन तरीको से बिना दवाई के डायबिटीज को कम किया जा सकता है ?

1 डाइट चार्ट तैयार करें

शुगर के मरीज़ को अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से एक सही चार्ट बनाकर उसे ही फॉलो करना चाहिए और कहीं भी ऐसा वैसा नहीं खाना चाहिए। जंक फूड से खास तौर पर बचना चाहिए। क्योंकि कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा जंक फूड में ज्यादा रहती है। अपने शुगर के लेवल के हिसाब से और अपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही डाइट का चार्ट तैयार करें और उसे फॉलो करें।

2 ग्रीन टी पीएं

रोजाना बिना शक्कर वाली ग्रीन ही पीनी चाहिए है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री-रैडिकल्‍स से सुरक्षित रखते हैं। इससे ब्‍लड शुगर लेवल भी मेंटेन होता है।

3 एक्सरसाइज और योग  करें

एक्सरसाइज और योग नियमित रुप से करने से शुगर लेवल को काफी कम किया जा सकता है । इससे आप फिट रहेंगे और आपका वेट भी कंट्रोल में रहेगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे शुगर कंट्रोल में ही रहती है।

4 फल और सब्‍जियों का सेवन अधिक करें

फलों में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं  जो खून और हड्डियों को स्‍वस्‍थ रखते हैं। इनमें पोटैशियम,जिंक, आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो इंसुलिन के लेवल को सही रखता है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए हमें फल और सब्‍जियां खानी चाहिए है । पालक, गोभी, करेला, अरबी, लौकी जैसी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि इनमें विटामिन सी को मात्रा काफी अधिक होती है और साथ ही कैरोटीन और मैग्नीशियम की मात्रा भी अधिक होती हैं।

5  जौ (ओट्स) खाएं

जौ में फाइबर काफी मात्रा में काफी होती है .यह शरीर में ग्लूकोज का सही स्तर बनाए रखता है । अगर आप रोज़ाना एक कप जौ खाने लेते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा।

6 वज़न ना बढ़ने दें

डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को अपने वज़न का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि वेट बढ़ने से शुगर लेवल को मेंटेन रख पाना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए रोजाना वॉक पर जाएं ताकि इंसुलिन का निर्माण हो सकें और ग्लूकोज को पूरी तरह से एब्जार्ब कर सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source