... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 20, 2017 4:06 PM IST
यदि आपके घर में हाइपरटेंशन से पीड़ित कोई व्यक्ति है, तो बीपी की जांच के लिए एक डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर लेना आपके लिए एक अच्छा विचार है। लेकिन इसे लेने से पहले आपको ब्रांड, प्राइस और रिलायबिलिटी के बारे में पता होना चाहिए। इससे आपको सही रीडिंग लेने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको इसका इस्तेमाल करना आना चाहिए। ब्लड प्रेशर मापने के दौरान आपको कफ को कोहनी से ऊपर लगाने जरूरत होती है और मशीन के तार और मशीन आपकी कलाई के नीचे होने चाहिए। मुंबई स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल और चैतन्य क्लिनिक में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉक्टर रवींद्र इंगले आपको बता रहे हैं कि ब्लड प्रेशर चेक करते समय आपको किन तीन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1) डिजिटल मॉनिटर मशीन की पहली रीडिंग को हमेशा अनदेखा करना चाहिए। यह रीडिंग सही नहीं होती है। ऐसा हो सकता है कि यह रीडिंग ज्यादा या कम हो या फिर बहुत ज्यादा हो। इसलिए पहली रीडिंग पर भरोसा ना करें।
2) जब भी आप डिजिटल बीपी मॉनिटर पर रीडिंग लें तो दो से तीन रीडिंग लें और अपनी आखिरी रीडिंग के अनुरूप एक नोट करें। अधिकतर बीपी मशीन फ्लक्चुएशन रीडिंग देती हैं और इसलिए आपको औसतन दो रीडिंग से विश्वसनीय रीडिंग्स मिल सकती हैं।
3) डिजिटल मॉनिटर निर्माण के समय मॉनिटर कैलिब्रेटेड होते हैं। इसलिए यह जानने के लिए कि आपकी रीडिंग डॉक्टर के पास जाने के बाद मापी जाने वाली रीडिंग के बराबर हो तो आप डॉक्टर के पास जाने से पहले अपनी बीपी रीडिंग की जांच करें। इसके बाद अंतर देखने के लिए डिजिटल मशीन से ली गई रीडिंग के साथ मैच करें। इससे यह फायदा होगा कि अगली बार से आप उस दर को जान सकते हैं जिस पर मशीन में उतार-चढ़ाव हो रहा है और उसके अनुसार रीडिंग की गणना की जाती है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock