
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 11, 2020 10:40 PM IST
Shopping During Lockdown: लॉकडाउन में फल-सब्जियों को खरीदने और स्टोर करने के टिप्स।
Tips to buy fruits & veggies in lockdown: कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते खतरे के कारण देश में लॉकडाउन है। हर कोई अपने घरों में बैठा हुआ है, लेकिन खाने-पीने का सामान लाने के लिए घर के किसी ना किसी को तो बाहर जाना ही होता है। बार-बार घर से बाहर जानें में वायरस से संक्रमित होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में उन चीजों को खरीदना (Coronavirus lockdown guide) चाहिए, जो अधिक दिनों तक फ्रेश रहें। आमतौर पर फल और सब्जी जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग ताजे फल-सब्जियों को लेने के लिए हर दूसरे दिन घर से बाहर निकलते ही हैं। इस स्थिति में उन चीजों को खरीदना (Shopping tips during lockdown) चाहिए, जो अधिक दिनों तक फ्रेश रह सकें। एक बार में अधिक फल-सब्जी खरीद कर लेने से उनके जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। फ्रिज में कुछ सब्जी-फल दो-तीन दिनों के लिए फ्रेश रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी फल-सब्जी होते हैं, जिन्हें आप अधिक दिनों के लिए स्टोर करके (Tips to storing fruits Last Longer) रखना भी चाहें, तो वो खराब हो जाते हैं। फ्रेश नजर नहीं आते।
इम्यूनिटी सिस्टम को करना है मजबूत, सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये चीजें
स्कूल ऑफ न्यूट्रिशन एंड फूड साइंसेज में डायटिशियन सैंड्रा मे के अनुसार, अगर आप किसी भी फल या सब्जी को सही तरीके से स्टोर करें, तो वो अधिक दिनों तक ताजे रह सकते हैं। जब लोग खाद्य पदार्थ खासकर फल-सब्जी खरीदते (Shopping tips during lockdown) हैं, तो आमतौर पर वो इन्हें दो से तीन दिनों में ही खाकर खत्म कर देते हैं, लेकिन सेब और गाजर जैसे फल अधिक दिनों के लिए ताजे रहते हैं। तो आप इन दिनों सेब या फिर गाजर का सेवन करें। ये सेहत के लिए हेल्दी भी हैं।
सैंड्रा मे का कहना है कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ संग्रहित करने से वो खराब हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ फल और सब्जियां जैसे सेब और एवोकाडो। जब ये दोनों फल पकते हैं, तो एथिलीन गैस को रिलीज नहीं कर पाते, जिससे इनके साथ रखे दूसरे खाद्य पदार्थ भी जल्दी खराब हो सकते हैं। ऐसे में फलों और सब्जियों को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कितने पके हुए या फ्रेश हैं।
1 जब आप ताजे फल खरीदते हैं, जैसे आड़ू (Peach) तो आप लगातार चार दिनों तक इसे ही खाना नहीं चाहेंगे। ऐसे में आपको थोड़े कच्चे से लेकर हल्के पके फलों को ही खरीदना चाहिए, ताकि जो अधिक पका हुआ है, उसे पहले खा लें।
2 यदि आप लॉकडाउन के समय फल खरीदते (Shopping tips during lockdown in hindi) हैं, तो कोशिश करें कि फल बहुत ज्यादा पके हुए ना हों। इससे आपको बार-बार मार्केट नहीं जाना पड़ेगा। टमाटर खरीद रहे हैं, तो थोड़े हरे और कच्चे खरीदें। फ्रिज में इसे आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
3 केला अधिक खाते हैं, तो कच्चे केले खरीदें। केला आप कच्चा भी खरीदते हैं, तो वह एक सप्ताह तक सही रह सकता है। हालांकि, केला बहुत जल्दी पकने वाला फल है। एवोकाडो भी आप कड़े और कच्चे खरीदें, क्योंकि ये भी जल्दी गलने व पकने लगते हैं।
4 आपको लगता है कि कोई फल खराब हो रहा है या पक रहा है, तो बेहतर है कि उसे काटकर टाइट कंटेनर में डालें और फ्रिज में रख दें। फल जैसे स्ट्रॉबेरी, अंगूर जब खराब होने लगें, तो उसे जल्दी खाना ही बेहतर है। ब्रोकली, फूलगोभी को आप गर्म पानी में दो मिनट के लिए डुबाकर रखें। फिर इन्हें बर्फीले पानी में ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इस तरीके से जब आप इन्हें फ्रिज में रखेंगे, तो कई दिनों तक ये ताजे बने रहेंगे।
लगभग 3 दिन: स्ट्रॉबेरी, केला, तरबूज, एस्परेगस, ब्लैकबेरीज, रैस्पबेरीज, पका हुआ एवोकाडो, ग्रीन वेजिटेबल्स, कॉर्न।
5 दिन: नाशपाती, ब्रोकली, फूलगोभी, केल, चेरी, टमाटर, आड़ू, प्लम, कीवी, खीरा, एप्रीकॉट।
लगभग 7 दिन: मशरूम, चेरीज, टमाटर (पकने के बाद), अंगूर, जुकीनी, हरा प्याज, अनानास, ब्लूबेरीज।
दो सप्ताह या इससे कम: पत्तागोभी, सेलेरी, लहसुन, आलू, खरबूजा।
तीन सप्ताह या इससे कम: गाजर, सिट्रस फल, शकरकंद
चार से आठ सप्ताह: बेबी कैरट, सेब, क्रैनबेरीज।