
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2020 10:03 AM IST
Tips to boost Serotonin: स्ट्रेस और डिप्रेशन (Depression) जैसे शब्द आम ज़िंदगी का हिस्सा बन गए हैं। क्योंकि, कट-थ्रोट कम्पीटिशन के इस दौर में लोग एक-दूसरे से पीछे ना रह जाएं, इसलिए अपने शरीर और दिमाग को बहुत अधिक थका देते हैं। इसके बावजूद भी कई लोगों को वह सफलता नहीं मिल पाती जिसकी वह उम्मीद करते हैं। तो वहीं, कई लोग अपने टूटते रिश्तों, असुरक्षा, ऑफिस टारगेट्स, आर्थिक स्थिति और कमज़ोर सेहत की वजह से भी दैनिक स्तर पर बहुत अधिक तनाव (Stress Causes) महसूस करते हैं। तनाव अब बुज़ुर्गों से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी महसूस होता है। (East ways to increase Serotonin Hormones )
एक्सपर्ट्स के अनुसार तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं (Ways to beat Depression) में आराम पाने के लिए सेरोटोनिन (Serotonin) नामक हार्मोन हमारी मदद करता है। दरअसल, सेरोटोनिन एक प्रकार का ब्रेन केमिकल (Brain Chemical) है जिसका निर्माण अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन से होता है। डायजेशन से लेकर नींद ना आने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है सेरोटोनिन। यह स्ट्रेस लेवल कम करता है, जिससे व्यक्ति मेंटली अधिक फीट महसूस करता है। इसे फील गुड हार्मोन (Feel Good Hormones) भी कहते हैं। इसीलिए, नैचुरली इस हार्मोन का स्तर बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जो, सेरोटोनिन हार्मोन्स का लेवल कर सकता है इम्प्रूव। (Tips to boost Serotonin in hindi)
हेल्दी डायट अपनाएं। खासकर, उन चीज़ों का सेवन करें जिनसे आपके शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन्स का स्तर सुधारना आसान हो। डायट से प्राप्त होने वाले हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और डायटरी कार्बोहाइड्रेट्स सेरोटोनिन के निर्माण को उत्तेजित कर सकते हैं। इसीलिए, अंडे. टर्की, चिकेन, चीज़, फ्लैक्सीड ऑयल, नारियल, मेथी, मौसमी सब्ज़ियां और फलों का सेवन करें।
सुबह की मॉर्निंग वॉक हो या अपने फेवरेट गाने पर डांस करना, ये सभी एक्टिविटीज़ आपके लिए एक अच्छी एक्सरसाइज़ साबित होती हैं। साथ ही इनसे सेरोटोनिन का स्तर भी बढ़ता है। कई स्टडीज़ भी इस बात का दावा करती हैं कि डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं को कम करने में एक्सरसाइज़ अहम भूमिका निभाती है। इसीलिए, अगर आप जिम नहीं जा पा रहें तो, घर में हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटीज़ करें ताकि, सेरोटोनिन हार्मोन्स का निर्माण बढ़ सके।
खुली धूप में टहलने से जहां ठंड कम लगती है। वहीं, इससे स्किन और बोन हेल्थ भी सुधरती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि धूप मे टहलने से आपका स्ट्रेस भी कम होता है। जी हां, क्योंकि धूप सेंकने से शरीर में सेरोटोनिन का निर्माण बढ़ता है। जो आपको रिलैक्स और खुशहाल महसूस कराता है। इस तरह आपका मूड अच्छा रहता है और आप मानसिक समस्याओं से दूर रहते हैं। (Tips to boost Serotonin at home)