Tips to Avoid Coronavirus : दिल्ली, बिहार में कल जनता कर्फ्यू, ओडिशा का 40 % हिस्सा होगा लॉकडाउन, जानें कोरोनावायरस से बचने के 9 टिप्स

भारत (coronavirus cases in India) में कोरोनावायरस के अब तक 283 मामले सामने आए हैं। ना तो इसका कोई वैक्सीन है और ना ही कोई प्रॉपर इलाज। बस, आप खुद से ही खुद को इस खतरनाक वायरस से बचाकर रख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए 9 सेफ्टी टिप्स (Tips to avoid Coronavirus in hindi) को हर दिन फॉलो करना होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 21, 2020 9:01 PM IST

Tips to Avoid Coronavirus in Hindi : कोरोनावायरस डिजीज (COVID-19) आज पूरी दुनिया के लिए एक खतरा, चिंता और परेशान करने वाली बात बनती जा रही है। चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस (Coronavirus outbreak) का प्रकोप आज कई देशों के साथ भारत में भी अपना पैर पसार लिया है। हर दिन इस वायरस से पूरी दुनिया में सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। भारत (coronavirus cases in India) में भी इसके 283 मामले सामने आए हैं।

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू (Janata curfew) लगाने की अपील की है। ऐसे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से जनता कर्फ्यू का पालन करने की शनिवार को अपील की है। निशंक ने जारी एक संदेश में देश के करोड़ों शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें।

Janata curfew : क्या कोरोना वायरस से लड़ने में काम आ सकता है जनता कर्फ्यू?

उधर, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। हालांकि, बिहार में अभी तक एक भी कोरोनावायरस संक्रमित मामला सामने नहीं आया है।

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शनिवार को राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के 40 प्रतिशत हिस्सों को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन करने के आदेश दिए हैं।

इसके लिए आपको नीचे बताए गए 9 सेफ्टी टिप्स (Tips to avoid Coronavirus in hindi) को हर दिन फॉलो करना होगा।

कोरोनावायरस से बचने के सेफ्टी टिप्स (Tips to avoid Coronavirus in hindi)  

1 बार-बार अपने हाथों को धोते रहें। अपने साथ सैनिटाइजर रखें, उन जगहों पर जरूर ले जाएं जहां पानी और साबुन ना हो।

2 सर्दी-खांसी जिन लोगों को है, उनसे दूरी बनाकर रहें। बस, मेट्रो, भीड़ में मास्क लगाकर रखें।

3 बार-बार अपने नाक, आंख, मुंह को छूने से बचें। इससे वायरस आपके अंदर प्रवेश कर सकता है।

4 ऑब्जेक्ट्स और सर्फेसेज जिन्हें बार-बार छुआ जाता है, उन्हें साफ और सैनिटाइज करते रहें ताकि वायरस का सफाया हो जाए।

5 कोरोनावायरस के इस बढ़ते महामारी के कारण कहीं भी यात्रा करने से बचें। खासकर, विदेश घूमने बिल्कुल भी ना जाएं। संभव हो, तो भारत में भी कहीं भी घूमने ना जाएं तब तक, जब तक की बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य ना हो।

Coronavirus Cases in India Latest Update : दिल्ली में एक अन्य मामले की पुष्टि, 31 हुआ आंकड़ा, होली मिलन से भी लोग कर रहे हैं परहेज

6 10 से ज्यादा लोगों के समूह में ना रहें, उनसे मिलने ना जाएं। जिन लोगों को देखकर लगता है कि ये संक्रमित हो सकते हैं, उनसे भी संपर्क बनाकर ना रखें।

7 जीवित या मृत्यु किसी भी जानवर के सीधे संपर्क में आने बचें और ना ही उन जगहों पर जाएं, जहां वो रहते हैं।

8 भोजन, मांस, अंडा जैसी चीजों को अच्छी तरह से पका कर खाएं। सब्जी, फलों को धोकर खाएं।

9 जब भी आपको लगे कि आपके शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है, सांस लेने तकलीफ हो रही है, गले में खराश है, खांसी-सर्दी है, तो बिना देर किए डॉक्टर से जांच करवाएं। घर पर ही रहें जब तक कि अच्छा महसूस ना करने लगें।

Coronavirus Latest News: कोरोनावायरस से सुरक्षा के लिए एहतियातन निगरानी में रखे गए ईरान से लौटे 14 लोग, नीतीश ने की बैठक

इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source