Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Weight Control Tips in Hindi: आजकल ज्यादातर लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, साल 2022 में हर 8 में से 1 व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त था। आंकड़ों की मानें, तो बच्चों में भी मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। 2024 में 5 वर्ष से कम उम्र के 30 लाख बच्चे मोटापे से ग्रसित थे। मोटापा कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, थायराइड और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है। मोटापा कम करने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, कोई खाना-पीना छोड़ देता है तो कोई जमकर एक्सरसाइज करता है। लेकिन, आप चाहें तो सिर्फ कुछ टिप्स को फॉलो करके ही अपना वेट कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए, मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डायरेक्टर और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. विशाल खुराना से जानते हैं वेट कंट्रोल करने के लिए टिप्स (Weight Control Karne ke Liye Tips)-
ज्यादातर लोग वजन को नियंत्रण में रखने के लिए खाना-पीना कम कर देते हैं। इससे भले ही वजन कम हो जाए, लेकिन आपको कमजोरी का अनुभव हो सकता है। इसलिए आपको हेल्दी तरीके से ही वेट को कंट्रोल में रखना चाहिए। इसके लिए आप हेल्दी और बैलेंस डाइट लें। वेट कंट्रोल में रखने के लिए रंग-बिरंगी सब्जियां खाएं। अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स शामिल करें। ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ खाने से वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है। अनहेल्दी फैट और हाई कार्ब फूड्स से परहेज करें। अगर आप वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सोडा और पैक्ड जूस पीने से बचें। मैदा, व्हाइट ब्रेड औ प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करें।
वजन को नियंत्रण में रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे तो वेट को कंट्रोल में रख सकते हैं। आपको रोजाना आधे से एक घंटे एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। अगर आप वेट कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। साइकिल चलाएं और स्ट्रेचिंग करें। यानी जितना संभव हो शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
कई लोगों को लगता है कि नाश्ता स्किप करने से वजन कम हो जाता है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं है। नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। नाश्ता स्किप करने से कई तरह के रोग विकसित हो सकते हैं। नाश्ता छोड़ने से आपको प्रोटीन और फाइबर की कमी हो सकती है। आप नाश्ते में ओट्स, मेवे, फल और अंडे शामिल कर सकते हैं।
तनाव कई रोगों का कारण बनता है। यह मोटापे को भी न्यौता देता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है। इससे आपके पेट के आसपास की चर्बी बढ़ सकती है। तनाव कम करने के लिए आप रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, योग और प्राणायाम की मदद से भी तनाव दूर होता है। अगर आपको डिप्रेशन या एंग्जाइटी रहती है, तो थैरेपिस्ट की मदद ले सकते हैं। तनाव कम होने पर वजन भी नियंत्रित होने लगेगा।
मोटापा कम करने या वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आपको माइंडफुल ईटिंग हैबिट्स जरूर फॉलो करना चाहिए। खाने को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं। टीवी या मोबाइल फोन देखते हुए खाना बिल्कुल न खाएं। खाने के लिए छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें। लंबे समय तक भूखे न रहें। इससे आप बाद में ओवरइटिंग कर सकते हैं और वजन बढ़ा सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।