इस उम्र के बाद खराब होने लगे दांत तो तुरंत शुरू कर दें ये नैचुरल उपाय, जीवनभर बिना दांत के रहने से बच जाएंगे

अगर आपकी उम्र 30 पार है और आपके असली दांत टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं तो जरूरी है कि आप ये टिप्स फॉलो करें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 2, 2021 11:57 AM IST

क्या आपके दांत कमजोर हैं? ये एक ऐसा सवाल है, जो हर किसी व्यक्ति को परेशान करता है और करें भी क्यों न एक बार जब आपके असली दांत निकल जाते हैं तो आपके लिए परेशानी जिंदगी भर के लिए खड़ी हो जाती है। जी हां मौजूदा वक्त में हम जो टूथपेस्ट इस्तेमाल करते है वह सब भ्रमित करने वाले ज्यादा होते हैं और फायदा देने वाले कम होते हैं।

इसके पीछे की वजह उनका अधिकतर पैसा विज्ञापन में खर्च होता है प्रोडक्ट पर नहीं। अगर आपकी उम्र 30 पार है और आपके असली दांत टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं तो जरूरी है कि आप ये टिप्स फॉलो करें।

कम उम्र में दांतों के गिरने की समस्या से बचने के लिए करें ये काम

अगर हम पुराने समय की बात करें तो उस दौरान व्यक्ति अपने दांतो की साफ-सफाई के लिए खेत की मिट्टी या प्राकृतिक नीम, पीपल, शीशम, बरगद, बबूल… की दातुन किया करता थे। जिनके पास यह सुविधा है वे आज भी इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मौजूदा वक्त में इनकी जगह टूथपेस्ट ने ले ली है, जिसकी वजह से ढेर सारी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं उन पुराने नुस्खों के कुछ जबरदस्त फायदे।

मिट्टी का प्रयोग

मिट्टी के अंदर बहुत सारे एंटीबायोटिक और औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे दांतो को बहुत ही मजबूत व मसूड़ों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। आपको शायद पता ना हो कि मिट्टी के अंदर जहर तक को खत्म करने की शक्ति भी होती है।

पेड़ से बना दातुन

प्रकृति के दातुन वाले पेड़ों की बात ही क्या है, उनसे तो आप भलीभांति परिचित ही होंगे। ये इतने औषधि गुण वाले पौधे होते हैं, जिन्हें साइंस या टूथपेस्ट की कंपनियां उनके नाम का सहारा लेकर अपने प्रोडक्ट बेचती है। चूंकि बाजार में बिकने वाले ढेर सारे टूथपेस्ट में इनका कुछ परसेंट हिस्सा होता है लेकिन फिर भी इनमें मौजूद केमिकल हमारे दांत खराब करने का काम करते हैं। यह सिर्फ केमिकल और हड्डी के पाउडर का मिश्रण होता है।

ध्यान रखने योग्य बातः

ज्यादा अधिक ठंडा या ज्यादा अधिक गरम खाने और पीने से भी हमारे दांत और मसूड़े कमजोर होते है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

दांतों की देखभाल का नेचुरल टिप

अगर आपके पास नीम, बबूल, शीशम, बरगद, पीपल… के पेड़ हैं तो आपको इनका दातुन करना चाहिए।अगर हो सके तो कहीं गांव से खेत की 3 से 4 फीट गहराई में खुदी हुई मिट्टी से दांत और मसूड़े साफ करने चाहिए आपके दांत कभी खराब नहीं होंगे।

दांत क्यों जरूरी

हमारे शरीर का प्रत्येक अंग हमारे लिए बहुत जरूरी है, जिसमें से हमारे दांत हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। दांतों के बिना हमारा जीवन एक तरह से नीरस हो जाता है। हम दांतों के बिना बहुत सारी चीजों को खा और पी नहीं सकते। इसलिए हमें दांतो का संपूर्ण ध्यान रखना चाहिए ताकि दांत जीवनभर स्वस्थ रहें, जिसके लिए हमें प्रकृति का सहारा लेना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.