
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 21, 2020 5:36 PM IST
Strengthens your bones: Drumsticks are an excellent source of calcium and iron, which are essential for strong bones. Eating drumsticks can also prevent loss of bone density and boost your stamina.
हेल्दी और मज़बूत हड्डियां (Tips for Strong Bones) पाने के लिए जो सबसे आसान तरीके हैं उनमें, एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी है। जी हां, अगर आपकी लाइफस्टाइल सही होगी तो, हड्डियों को कम से कम नुकसान होगा। इससे, उन्हें स्ट्रॉन्ग और हेल्थी रख पाना भी आसान होगा। इसीलिए, अपनी लाइफस्टाइल और खासकर डायट में ऐसे बदलाव करें। जो, हड्डियों को मज़बूती प्रदान करते हों।
कैल्शियम हड्डियों का मुख्य तत्व है जो, हड्डियों को स्ट्रेंथ देता है। इसकी, कमी से हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। और जोड़ों में दर्द भी होने लगता है। इसीलिए, अपनी डायट में ब्रोकोली, बीन्स, बादाम और मछलियां शामिल करें। इसके अलावा, सीलिअल्स, सब्ज़ियां, साबुत अनाज ,दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स, फल ,मछली और नट्स का भी सेवन करें।
जैसा कि, दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम का स्रोत होते हैं। इसीलिए, दिन में 2 गिलास दूध ज़रूर पीएं।
कैल्शियम के अच्छे अवशोषण के लिए विटामिन डी मदद करता है। इसीलिए, अपने भोजन में ऐसी चीज़ें शामिल करें जिनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक हो। मशरूम, मछली और अंडे, ऐसे ही फूड्स हैं। इनसे, विटामिन डी की अच्छी खुराक प्राप्त होती है।
जैसा कि, सूरज की किरणें, विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत हैं। इसीलिए, रोज़ाना 20-30 मिनट धूप में टहलें। इससे, हड्डियों को विटामिन डी प्राप्त होगा। साथ ही, शरीर को ऊर्ज़ा प्राप्त होगी। क्या आप जानते हैं, सूरज की अल्ट्रा-वायलेट किरणों से हो सकता है स्किन कैंसर, पढ़ें इससे, सुरक्षा के उपायों के बारे में।