New Year 2026 Health Tips: 2026 में रहेंगे हेल्दी और फिट, 2 जनवरी से अपना लें ये छोटी-छोटी आदतें
New Year 2026 Health Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में आप भी फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहना चाहते हैं, तो 2 जनवरी से रोजमर्रा की आदतों में सिर्फ 5 बदलाव करके देखिए। इन बदलावों का असर सिर्फ 15 दिन में शरीर में नजर आने लगेगा।
VERIFIED By: Dr Arpit Gupta
Written by Ashu Kumar Das|Published : January 1, 2026 6:25 PM IST
New Year 2026 Health Tips: साल 2026 में आप भी फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहना चाहते हैं, तो 2 जनवरी से रोजमर्रा में कुछ आदतों को जरूर अपना लें। हम 2 जनवरी की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 10 में से 8 लोगों के न्यू ईयर रेजोल्यूशन 1 तारीख से शुरुआत करने के चक्कर में अधूरे रह जाते हैं।
साल 2026 में फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए आपको रोजमर्रा में कौन से बदलाव करने चाहिए, इस बारे में जानकारी दे रही हैं इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की इंटरनल मेडिसिन विभाग की कंसल्टेंट डॉ. अर्पित गुप्ता (Dr Arpit Gupta, Consultant, Internal Medicine, Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Indore)।
2026 में फिजिकली और मेंटली फिट रहने के टिप्स- Tips for staying physically and mentally fit in 2026
30 मिनट एक्सरसाइज करें- 2026 में फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहने के लिए खुद के लिए रोजाना सिर्फ 30 मिनट जरूर निकालें। डॉ. अर्पित गुप्ता का कहना है कि दिन में एक बार सिर्फ योग, वॉक, साइकिलिंग या रनिंग जैसी एक्सरसाइज करने से मूड फ्रेश होता है। 30 मिनट एक्सरसाइज करने से दिल हेल्दी रहता है, वजन को मैनेज करने और शरीर की एनर्जी को स्टोर करने में मदद मिलती है।
अच्छा खाना खाए- 2026 में याद रखें कि आप जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके शरीर व दिमाग दोनों पर पड़ता है। इसलिए इस साल हेल्दी रहने के लिए फ्रेश फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त चीजों को भरपूर मात्रा में खाने में शामिल करें। खाने में अत्यधिक चीनी, जंक, प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखें। फलों और सब्जियों में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे शरीर को अंदर से हील करने की एनर्जी मिलती है।
7 से 8 घंटे नींद जरूर लें - भागदौड़ और काम को तवज्जो देने के चक्कर में हम नींद को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये अच्छे स्वास्थ्य की बुनियाद है। 2026 में हेल्दी लाइफ जीने के लिए 7 से 8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। रोजाना सोने और जागने का समय तय करने की कोशिश करें। सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल या किसी भी प्रकार की स्क्रीन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसा करने से दिमाग और शरीर दोनों को सही आराम मिलता है। एक्सपर्ट का कहना है कि 7 से 8 घंटे की नींद सोने से अगले दिन आपका दिमाग पूरी तरह से एक्टिव हो पाता है।
सोशल मीडिया का संतुलन- डॉक्टर बताते हैं कि डिजिटल दुनिया में संतुलन बनाए रखना भी एक अच्छी आदत है। सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम को 2026 में सीमित करें, ताकि आप परिवार, दोस्तों और खुद के साथ ज्यादा समय बिता सकें। किताब पढ़ना, संगीत सुनना या कोई नया शौक अपनाने की कोशिश करें। इससे मानसिक सेहत को अच्छा बनाने में मदद मिलेगी।
छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं- 2026 में मेंटली हेल्दी रहने के लिए हर 3 महीने का एक लक्ष्य तय करें। ये लक्ष्य खानपान, वेट लॉस, ऑफिस के वर्क से जुड़े हो सकते हैं। खुद के लिए हमेशा रियलिस्टिक लक्ष्य बनाएं। जिस लक्ष्य को आपने तय किया था, उसके पूरा होने पर जीत को सेलिब्रेट जरूर करें। छोटी- छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करने से मन और दिमाग दोनों ही खुश होता है।
डॉ. अर्पित गुप्ता कहते हैं नया साल खुद से एक वादा करने का समय है जिसमें खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। याद रखें, अच्छी आदतें एक दिन में नहीं बनतीं, लेकिन छोटे-छोटे कदम लंबे समय तक बड़ा बदलाव लाते हैं। ये भी ध्यान रखें कि शुरुआत अच्छी होने के साथ ही नियमितता भी उतनी ही जरूरी है। इस नए साल में इन अच्छी आदतों को अपनाएं और एक स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.