Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to prevent food born diseases: बरसात के साथ ही कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बरसात का पानी जमा होने और दूषित पीने की वजह से कई तरह की पेट से जुड़ी समस्याएं भी मॉनसून में बढ़ जाती हैं। खाने-पीने से जुड़ी ये समस्याएं जिन्हें फूड बॉर्न डिजिजेज (Food-borne illnesses) भी कहा जाता है इनके कई कारण होते हैं जैसे बैक्टेरिया ( bacteria), वायरस ( viruses), केमिकल्स या परजीवी। आमतौर पर खाद्य-पदार्थों से होने वाली एलर्जी, फूड पॉयजनिंग या अन्य किसी बीमारी के लक्षण 2-3 दिनों में दिखायी देने लगते हैं।
बारिश के दिनों में ई.कोली जैसे बैक्टेरिया की वजह से भोजन दूषित हो जाता है और इस तरह के भोजन के सेवन से फूड पॉयजनिग हो सकती है। जिसके चलते इस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-
दूषित और गंदे पानी की वजह से डायरिया, डिसेंट्री (Dysentery), हेपेटाइटिस ए ( Hepatitis A), टाइफाइड, पोलियो और कॉलेरा जैसी बीमारियां फैलती हैं। वहीं, लगातार गंदा पानी पीते रहने से लोगों के लिए कई तरह के स्वास्थ्य-संकट पैदा हो सकते हैं।